बस्ती में लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोप, मण्डलायुक्त से जांच और कार्रवाई की मांग
मण्डलायुक्त को सम्बोधित ज्ञापन में महंथ गिरिजेश दास ने कहा है कि बस्ती सदर तहसील के ग्राम रामपुर, थाना मुण्डेरवा के गाटा सं० 333म पर तत्कालीन लेखपाल शीला प्रजापति की मिली भगत से उक्त कीमती भूमि पर माह जून 2025 में रामपुर निवासी इबरार पुत्र ऐश मोहम्मद से गाटा सं०-333म पर निजी लाभ हेतु तत्कालीन लेखपाल ने अवैध कब्जा कराकर पक्का निर्माण करा दिया. भ्रमण के दौरान ग्रामीणों व हिन्दू जनता के लोगों द्वारा उन्हें बताया गया कि तत्कालीन लेखपाल के द्वारा अपने हल्का क्षेत्र में अपने कार्यकाल में तमाम लोगों को ग्राम समाज व सरकार की जमीनों पर अवैध कब्जा करा दिया गया है. ग्रामीणों के सूचना व समाचार पत्रों में गाटा सं0-333म के सम्बन्ध में हो रहे अवैध निर्माण के सम्बन्ध में प्रकाशन के बावजूद भी नहीं रोका गया.
उन्होने मांग किया है कि प्रकरण जनहित व सरकार हित में है. सरकार की क्षति हो रही है. प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर अवैध कब्जे में शामिल तत्कालीन लेखपाल व दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कराते हुये अवैध कब्जे को हटवाया जाय. ज्ञापन देने के दौरान सौरभ बोस , सुभाष यादव , अजय कन्नौजिया ,हेमंत सिंह के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है