Basti News: समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन्

Basti News: समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन्
Basti News: समाजवादियों ने जयन्ती पर बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को किया नमन्

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया को उनकी जयंती पर याद किया गया. सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमंे बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के जीवन संघर्ष,उद्देश्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगा.  उन्होने वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिये विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष किया.

सपा के पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’,  राजेन्द्र चौरसिया, लक्षमण चौरसिया, मो. स्वालेह, दयाशंकर मिश्र, आर.डी. निषाद, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी आदि ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया ने जीवन भर पिछड़ों दलितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ी. उन्होंने डॉक्टर बीआर आंबेडकर के साथ भी मिलकर काम किया. चौरसिया ने बीएससी के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की उनका शुमार देश के नामवर वकीलों मे होता था. लोक अदालत गठन का श्रेय भी चौरसिया को जाता है. वह प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे. उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा.


जयन्ती पर पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के योगदान पर मुख्य रूप से शिवपूजन चौरसिया, जयराम चौरसिया, शोभनाथ चौरसिया, पंकज चौरसिया, नारेन्द्र चौरसिया, चन्द्रभान चौरसिया, राम स्वरूप चौरसिया, राजीव चौरसिया, नागेन्द्र चौरसिया, रामयज्ञ चौरसिया, नन्दलाल चौरसिया, तिलकराज, तिनेश्वर चौरसिया, सूरज चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, रामदत्त, श्यामसुन्दर, चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, मोनू चौरसिया, राम स्वारथ चौरसिया, राजू चौरसिया, वासुदेव चौरसिया, रामनारायण चौरसिया, हरिनारायण चौरसिया, गुलाब सोनकर, गीता भारती, विजय लक्ष्मी, आर.डी. गोस्वामी, डा. देवेन्द्रनाथ, सावित्री सिंह, राम प्रकाश सुमन, नितराम, मधुबन यादव, हरेश्याम विश्वकर्मा, अजय यादव, राहुल सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, रजनीश यादव, श्याम यादव, निजामुद्दीन, अब्दुल कयूम, उदित पाण्डेय, गौरीशंकर, अंकित यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे. 

बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है