लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे इस महीने से चालू, यात्रियों को बड़ी राहत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण लोग मुख्यमंत्री को ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से जानते हैं, लेकिन बुलडोजर को केवल एक नजरिए से देखना सही नहीं है.

  बुलडोजर को सिर्फ अवैध निर्माण गिराने वाली मशीन के रूप में देखते हैं, जबकि इसका दूसरा पक्ष भी है. जब अवैध और गलत ढांचे हटते हैं, तब उसी जगह पर विकास के नए रास्ते खुलते हैं. इस तरह बुलडोजर केवल ध्वस्तीकरण का प्रतीक नहीं है, बल्कि आगे बढ़ने और नई शुरुआत की जमीन भी तैयार करता है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मजबूत इच्छाशक्ति और साफ नीयत के साथ सरकार काम कर रही है. इसी का परिणाम है कि बड़े स्तर पर आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत सही हो और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो, तो विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सकता है.

लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का बुलडोजर, 4 मकान गिराए, 33 और निशाने पर यह भी पढ़ें: लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का बुलडोजर, 4 मकान गिराए, 33 और निशाने पर

 आने वाले समय में लखनऊ और कानपुर के बीच सफर भी काफी आसान हो जाएगा. नई एक्सप्रेसवे परियोजना के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 35 से 45 मिनट में तय की जा सकेगी.

संतकबीरनगर की बखिरा झील बनेगी पर्यटन हब, सड़क निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन पर बनी सहमति यह भी पढ़ें: संतकबीरनगर की बखिरा झील बनेगी पर्यटन हब, सड़क निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन पर बनी सहमति

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सड़क परियोजना का उद्घाटन मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में हो सकता है. उनके अनुसार यह परियोजना प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

UP Gas Crisis: गैस सिलेंडर की लाइन पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में खत्म ही नहीं होती लाइन यह भी पढ़ें: UP Gas Crisis: गैस सिलेंडर की लाइन पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में खत्म ही नहीं होती लाइन

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है