बस्ती में गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान, दुकानदारों ने बताई अपनी परेशानी- पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Basti LPG Crisis: सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार
जिलों में जिलाधिकारी कर रहे निगरानी
सरकार के निर्देश के बाद सभी जिलों में जिलाधिकारी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. संभल, रामपुर, अमरोहा, कानपुर और आगरा समेत कई जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. इसके साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या में भी प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
बस्ती में गैस एजेंसी पर भीड़
सरकार की सख्ती के बावजूद कई जिलों में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है. बस्ती में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रत्नाकर गैस एजेंसी पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे.
मौके पर पुलिस भी रही मौजूद
एजेंसी पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. पुलिसकर्मी लोगों को समझाने और व्यवस्था बनाए रखने को बोला. ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
सुबह से लाइन में खड़े रहे लोग
लाइन में खड़े कई लोगों का कहना है कि वे सुबह से ही गैस लेने के लिए खड़े हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है. कुछ लोगों ने बताया कि उनके घर का सिलेंडर खत्म हुए करीब 25 दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद गैस नहीं मिल पा रही है.
भारतीय बस्ती के संवाददाता ने शहर के कई दुकानदारों और छोटे कारोबारियों से बात की, जिसमें उन्होंने गैस की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई.
बस्ती के एक दुकानदार ने बताया कि गैस की कमी का सबसे ज्यादा असर कारोबारियों पर पड़ रहा है. उनका कहना है कि पहले कमर्शियल गैस करीब 105 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाती थी, लेकिन अब वही गैस करीब 200 रुपये प्रति किलो तक पड़ रही है. ऐसे में दुकान चलाना मुश्किल होता जा रहा है.
दुकानदारों का कहना है कि गैस महंगी होने और समय पर उपलब्ध न होने की वजह से उन्हें घाटे का सामना करना पड़ रहा है. अगर यही स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो कई लोगों को मजबूरी में अपनी दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं.
कुछ दुकानदारों ने यह भी बताया कि गैस की सही सप्लाई न मिलने के कारण रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है. छोटे होटल, ढाबे और खाने-पीने की दुकानों पर इसका असर साफ देखा जा सकता है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।