लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का बुलडोजर, 4 मकान गिराए, 33 और निशाने पर
Uttar Pradesh News
LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर टीम ने बुधवार को गोमती नगर विस्तार में अभियान चलाकर चार अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया. ये मकान अवैध प्लॉटिंग के तहत बनाए गए थे और इनके पास प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शा या लेआउट नहीं था.प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इन मकानों के खिलाफ पहले नोटिस जारी किए गए थे और अपील भी खारिज हो चुकी थी. इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इन्हें गिराया गया.
कार्रवाई के दौरान सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में भी टीम सक्रिय रही. अधिकारियों ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग के मामले में कुल 33 मकान चिन्हित किए गए हैं, जिन पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.
LDA का कहना है कि जिन लोगों ने बिना अनुमति के निर्माण कराया है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या मकान में निवेश करने से पहले उसका लेआउट और नक्शा LDA से स्वीकृत है या नहीं, इसकी जांच जरूर कर लें.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है