यूपी के 75 जिलों के लिए सीएम योगी का आदेश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
Uttar Pradesh News
आपको बता दे कि 13 मार्च को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे. इसके बाद 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सब-इंस्पेक्टर एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होंगे.
इसके साथ ही 19 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी, जिसमें मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. वहीं 20 और 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाए जाने की संभावना भी है. लगातार होने वाले इन धार्मिक और प्रशासनिक आयोजनों को देखते हुए शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
यह भी पढ़ें: UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाएं. भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए पहले से ही व्यापक इंतजाम किए जाएं.
यह भी पढ़ें: यूपी में जमीन खरीद-फरोख्त के नियम होंगे सख्त, रजिस्ट्री से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेजसीएम योगी ने कहा कि सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था को तुरंत रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है