UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…

SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर Akhilesh Yadav ने चुनाव आयोग और BJP पर उठाए सवाल.

UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…
UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने चुनाव आयोग, बीजेपी सरकार और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष तरीके से काम करे और किसी भी मतदाता का वोट न कटे, बल्कि सभी पात्र लोगों के वोट बनाए जाएं.

अखिलेश यादव ने कहा कि हाल के दिनों में कई जगहों से शिकायतें सामने आई हैं कि लोगों के वोट काटे जा रहे हैं और मतदाता सूची में गड़बड़ियां हो रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है. उनके मुताबिक SIR के नाम पर लोगों से कागज मांगे जा रहे हैं और यह प्रक्रिया कहीं न कहीं NRC जैसी व्यवस्था लागू करने की कोशिश लगती है.

उन्होंने कहा कि पहले यह कहा जा रहा था कि केवल कुछ खास समुदाय के लोगों के कागज जांचे जा रहे हैं, लेकिन अब बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों को भी अपने दस्तावेज ढूंढने पड़ रहे हैं. उनका कहना है कि जब करोड़ों लोगों को अपने कागज तलाशने पड़ेंगे तो इससे आम जनता को बड़ी परेशानी होगी.

यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला यह भी पढ़ें: यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लखनऊ समेत कई जिलों में हाल के दिनों में गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है और सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण दिखाई देता है.

यूपी में इस रेलवे स्टेशन के काम में तेजी, टूटेंगी यह बिल्डिंग यह भी पढ़ें: यूपी में इस रेलवे स्टेशन के काम में तेजी, टूटेंगी यह बिल्डिंग

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ रही है. कई जिलों से अपहरण, हत्या और दुष्कर्म जैसे मामलों की खबरें सामने आ रही हैं. गोरखपुर में बच्चियों के अपहरण की कोशिश की घटना और प्रयागराज में बच्चे के अपहरण का मामला भी सामने आया, जिससे लोगों में डर का माहौल है.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अभी तक पंचायत चुनाव की स्थिति स्पष्ट नहीं है और लोगों के बीच यह चर्चा चल रही है कि चुनाव कब होंगे और किस तरह से कराए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे अहम प्रक्रिया होती है और चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का मौका मिले. साथ ही सरकार को भी कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है