उत्तर प्रदेश में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश
Uttar Pradesh News
सीएम ने स्पष्ट कहा कि राज्य में तेल, गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. किसी भी नागरिक को इन आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो लोग जमाखोरी या कालाबाजारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए.
लोगों ने कई जिलों से शिकायतें की हैं कि गैस एजेंसियों में लंबी-लंबी लाइनों के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. कुछ मामलों में यह आरोप भी लगाए गए हैं कि एजेंसियां अपने परिचितों को पहले गैस दे रही हैं, जबकि लाइनों में खड़े लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…मुख्यमंत्री ने व्यापारियों और वितरकों को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार की प्राथमिकता यह है कि हर नागरिक को समय पर और उचित मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हो.
साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रशासन को आवश्यक कदम उठाकर इन समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए. यदि कहीं भी आपूर्ति में बाधा या कालाबाजारी की खबर आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
राज्य सरकार का कहना है कि जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है और सभी जिलों में तेल और गैस की आपूर्ति नियमित रूप से चल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दें.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है