Basti News: आर. के. आरतियन को मिली जान से मारने की धमकीः दोषी के गिरफ्तारी की मांग
कप्तानगंज के थानाध्यक्ष को दिये तहरीर में आर.के. आरतियन ने कहा है कि वह आम गरीबों की बात शासन प्रशासन में पहुँचाने में लगे रहते हैं। इसे लेकर उच्च वर्ग के कुछ लोग उनसे नाराज रहते हैं।
रोहन त्रिपाठी निवासी दक्षिण दरवाजा बताते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर अपशब्द, नीचा दिखाते हुए जाति सूचक गाली कहते हुए जान से मारने की बात की गई। रोहन त्रिपाठी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप टिवटर व अन्य जगह वायरल है,
यह भी पढ़ें: बस्ती में बड़ा बीमा घोटाला! जिंदा आदमी को दिखाया मृत, पत्नी के खाते में पहुंच गई लाखों की रकमवीडियो उनकेे पास भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। इस घटना से उनका पूरा परिवार और भारत मुक्ति मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भयभीत है।
यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…
आर.के. आरतियन ने दोषी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किये जाने और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है। कप्तानगंज थाने में तहरीर दिये जाने के दौरान आर.के. आरतियन के साथ बाम सेफ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. आनन्द, बीएमपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रिका प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दबंशी, चन्द्र प्रकाश गौतम, बुद्धेश राना आदि उपस्थित रहे।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है