केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…

Akhilesh Yadav बोले – हालात बदले तो कई चैनल सत्ता से दूरी बनाने को मजबूर हुए

केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…
केंद्र सरकार ने TRP की बंद, अब अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- पहले दाना बंद किया, अब खाना…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने देश के टीवी न्यूज़ चैनलों और TRP व्यवस्था को लेकर तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज की TRP का मतलब “तत्व रहित पत्रकारिता” बनकर रह गया है और कुछ बड़े चैनलों की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है.

अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ न्यूज़ चैनल इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि पहले उन्हें सत्ता से मिलने वाला समर्थन और संसाधन कम हो गए हैं और अब TRP के जरिए मिलने वाला दर्शकों का सहारा भी घटता जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब मीडिया और सत्ता के बीच लेन-देन का रिश्ता कमजोर हो जाता है, तब दोनों के लिए यह संबंध बेअसर हो जाता है.

सपा प्रमुख ने कहा कि मौजूदा हालात ऐसे हो गए हैं कि कुछ चैनल मजबूरी में अपने रुख में बदलाव कर रहे हैं. उनके मुताबिक, कई चैनल अब पहले की तरह सत्ता की खुलकर प्रशंसा नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि देश के हालात और सरकार की नीतियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में कुछ मीडिया संस्थान धीरे-धीरे अपनी दिशा बदलने की कोशिश कर रहे हैं.

UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से… यह भी पढ़ें: UP Politics:अखिलेश यादव बोले- BJP किसी की सगी नहीं, पहले मुस्लिमों से कागज ढुंढवाए, अब हिन्दुओं से…

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि आज स्थिति यह हो गई है कि कुछ बड़े और चर्चित न्यूज़ चैनलों का मुनाफा भी कई स्वतंत्र पत्रकारों के निजी यूट्यूब चैनलों से कम हो गया है. उन्होंने दावा किया कि मीडिया संस्थानों में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरें भी सामने आ रही हैं.

यूपी में इस रेलवे स्टेशन के काम में तेजी, टूटेंगी यह बिल्डिंग यह भी पढ़ें: यूपी में इस रेलवे स्टेशन के काम में तेजी, टूटेंगी यह बिल्डिंग

सपा प्रमुख ने कहा कि जिस सरकार पर पहले विभिन्न संस्थानों में पिछले दरवाजे से एंट्री कराने के आरोप लगते रहे हैं, उसी दौर में अब मीडिया संस्थानों में भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में यह खतरा भी पैदा हो सकता है कि टीवी न्यूज़ चैनल ही बीते समय की खबर बनकर रह जाएं.

यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला यह भी पढ़ें: यूपी के 12 हजार गांवों को बड़ी सौगात! बस सेवा से लेकर डेयरी प्लांट और नई योजनाओं पर आज कैबिनेट का फैसला

 

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है