आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया लिंक, जाम से मिलेगी राहत

आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया लिंक, जाम से मिलेगी राहत
आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया लिंक, जाम से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब सरकार एक और बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है जिससे पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सफर और आसान हो जाएगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने टेंडर भी जारी कर दिया है.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पहले ही मिली बड़ी सुविधा

341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन साल 2021 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था. यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर को लखनऊ के चांद सराय गांव से जोड़ता है. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से गाजीपुर से लखनऊ का सफर काफी छोटा हो गया है. अब यह दूरी करीब 3.5 घंटे में तय की जा सकती है.

प्रदेश में स्थित लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे कई जिले इस एक्सप्रेसवे के निर्मित हो जाने के बाद कनेक्ट हो जाएंगे. इससे लोगों को सफर में काफी राहत मिली है.

302 किलोमीटर लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का निर्माण समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुआ था. यह ध्यान देने योग्य है कि इसे केवल 2 साल के अंतर्गत तैयार कर लिया गया था.

इस एक्सप्रेसवे के बनने से आगरा से लखनऊ का सफर भी काफी आसान हो गया. अब लोग आगरा से राजधानी लखनऊ तक करीब 3.5 घंटे में पहुंच सकते हैं.

अब दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने की तैयारी

अब सरकार की योजना इन दोनों बड़े एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने की है. इसके लिए 50.94 किलोमीटर लंबा लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. इसे 6 लेन में बनाया जाएगा.

ग्रीनफील्ड परियोजना के रूप में होगा निर्माण

लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे को ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तौर पर निर्मित किया जाएगा. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण नई जमीन पर अधिग्रहण के बाद किया जाएगा. भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसे 8 लेन तक भी बढ़ाया जा सकता है.

इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण पर अनुमानित लागत लगभग 2,864.82 करोड़ रुपये तय किया गया है. सरकार ने इस परियोजना को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

शहर के ट्रैफिक से मिलेगी राहत

अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वांचल जाने वाले वाहनों को लखनऊ शहर में भारी ट्रैफिक के कारण परेशानियां झेलनी पड़ती थी. लेकिन नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद लंबी दूरी के वाहन सीधे हाई-स्पीड रास्ते से गुजर सकेंगे. उन्हें शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।