यूपी में कटेगी लाखों लोगों की बिजली, बिजली विभाग ने भेजा SMS अलर्ट
लखनऊ स्थित बिजली निगम मुख्यालय से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर में बैलेंस नहीं है, उनका कनेक्शन कभी भी अपने आप कट सकता है. इसलिए उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे तुरंत रिचार्ज कराकर अपना बैलेंस पॉजिटिव कर लें.
गोरखपुर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता माइनस बैलेंस में
प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ी संख्या में लोग निगेटिव बैलेंस पर बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं. विभाग के अनुसार जिले में अब तक करीब 2.55 लाख घरों और दुकानों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: LPG Crisis: अब यूपी में संकट! कई जिलों में एलपीजी की कमी का दावा, अखिलेश बोले- यही हाल रहा तो...इनमें से करीब 2.28 लाख कनेक्शन को प्रीपेड सिस्टम में बदल दिया गया है. लेकिन इनमें से लगभग 1.80 लाख उपभोक्ताओं का बैलेंस खत्म हो चुका है और वे माइनस बैलेंस पर बिजली चला रहे हैं.
44 करोड़ से ज्यादा का बकाया
निगेटिव बैलेंस की वजह से बिजली विभाग पर बकाया रकम बढ़ती जा रही है. विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इन उपभोक्ताओं पर करीब 44.75 करोड़ रुपये का बकाया हो चुका है. अब बिजली निगम इस रकम की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है.
रिमोट सिस्टम से कटेगा कनेक्शन
बिजली विभाग अब रिमोट डिस्कनेक्शन सिस्टम लागू करने जा रहा है. इसके जरिए कंट्रोल रूम से ही मीटर का कनेक्शन बंद किया जा सकेगा. अगर किसी उपभोक्ता का बैलेंस लंबे समय तक निगेटिव रहा तो उसका कनेक्शन दूर से ही काट दिया जाएगा. इसलिए विभाग लोगों को पहले से ही सावधान कर रहा है.
पूरे यूपी में लग रहे स्मार्ट मीटर
प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है. अब तक उत्तर प्रदेश में करीब 76 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं.
इनमें से लगभग 69.88 लाख मीटर प्रीपेड सिस्टम पर चल रहे हैं. बिजली विभाग का कहना है कि अब स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम पूरी तरह शुरू हो चुका है.
एसएमएस से मिलती है जानकारी
स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर बैलेंस की जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाती है. जब मीटर का बैलेंस 30% बचता है तो पहला मैसेज भेजा जाता है. इसके बाद 10% बैलेंस होने पर दूसरा अलर्ट आता है. बैलेंस खत्म होने पर भी सूचना दी जाती है.
घर बैठे करें रिचार्ज
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने मीटर का बैलेंस खत्म न होने दें. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल या ऑनलाइन तरीके से अपने प्रीपेड मीटर का रिचार्ज कर सकते हैं. समय पर रिचार्ज कराने से बिजली कटने की परेशानी से बचा जा सकता है.
अगर किसी उपभोक्ता को बिल या मैसेज नहीं मिल रहा है तो वह बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करके शिकायत कर सकते है.
मोबाइल ऐप से देख सकते हैं बिल
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए 'यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर ऐप' भी शुरू किया है. इस ऐप के जरिए लोग अपने मीटर का बैलेंस और बिजली की खपत देख सकते हैं. इसमें रोज और घंटे के हिसाब से बिजली खर्च की जानकारी भी मिल जाती है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।