LPG संकट के बीच अखिलेश यादव का आरोप- सबसे ज्यादा अफवाह मुख्यमंत्री फैलाते हैं
Uttar Pradesh News
सरकार बार-बार कह रही है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन जमीन पर तस्वीर कुछ और ही दिखाई दे रही है. कई जिलों में लोग सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि तस्वीरें और वीडियो साफ बता रहे हैं कि लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.
सरकार से मांगा जवाब
सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है तो फिर लोगों को इतनी परेशानी क्यों हो रही है. उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर वह आदेश किसका था, जिसमें कहा गया कि तय दिनों के बाद ही कमर्शियल सिलेंडर भरवाया जा सकेगा. उनके मुताबिक ऐसे फैसलों से ही लोगों में असमंजस और दिक्कत बढ़ी है.
तस्वीरें और वीडियो सच दिखा रहे
अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, वे किसी अफवाह का हिस्सा नहीं हैं बल्कि हकीकत को दिखा रहे हैं. उनका कहना है कि जनता की परेशानी को नकारने के बजाय सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार इन तस्वीरों और वीडियो को भी एआई का बनाया हुआ बताने लगे. सपा प्रमुख का कहना है कि लोगों की मुश्किलों को समझकर तुरंत व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।