यूपी में दो लेन से फोर लेन हो जाएगी ये सड़क, मथुरा पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 4 घंटे, जमीन का अधिग्रहण शुरू

UP News In Hindi

up express way news

UP News: उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा-बरेली हाईवे टू लेन से फोरलेन होने वाला है, इसके पश्चात बरेली से मथुरा की यात्रा केवल 4 से 5 घंटे में संपन्न हो जाएगी. फिलहाल बरेली से मथुरा तक का सफर करने में 6 से 7 घंटे लगते हैं. बरेली से बदायूं के मध्य में चौथे चरण में चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी किया जा रहा है. एनएचएआई मुख्यालय से आर्थिक मंजूरी मिलते ही कार्य को प्रारंभ करवा दिया जाएगा. 

मथुरा-बरेली हाईवे टू लेन से फोरलेन करने के लिए संरेखण निश्चित कर लिया गया है. बरेली से बदायूं के चंदननगर तक हाईवे को टू लेन से फोरलेन करने के कार्य को चौथे चरण में प्रस्तावित किया गया है. इस कार्य के लिए बदायूं के चंदननगर, रहमा, मालगांव, डुमैरा, उझौली, बिनावर, बाकरपुर खंडहर, कुतुबपुर थरा, घटपुरी, मलिकपुर, रसूलपुर पुठी, ढकिया, करतौली में भूमि अधिग्रहण का कार्य करवाया जाएगा. 

भूंमि अधिग्रहण का काम शुरू
चौड़ीकरण के लिए बरेली के 20 गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जाएगा. भूमि अधिग्रहण के लिए जितने भी किसानों की जमीन ली जाएगी उनके नाम को लिस्टेड कर लिया गया है, फिलहाल केवल भुगतान करके जमीनों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा. 
* प्रथम चरण में मथुरा से हाथरस तक का कार्य किया जाएगा. 
* द्वितीय चरण में हाथरस से कासगंज तक का कार्य किया जाएगा.
* तृतीय चरण में कासगंज से बदायूं तक का कार्य किया जाएगा.
* तृतीय चरण का कार्य अधिकांश पूर्ण हो चुका है. इसके पश्चात, चतुर्थ चरण में बदायूं से बरेली का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. 

यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल यह भी पढ़ें: यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल

बदायूं और बरेली के मध्य में हाईवे को टू लेन से फोरलेन करने का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा, इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है जिसके कारण जमीनों का दाम बढ़ने लगा है. यहां हाईवे बनने से अगल-बगल के गांव के लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा, इसके साथ ही लोगों के वेतन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

उत्कर्ष शुक्ला जो की एनएचएआई के परियोजना निदेशक हैं उन्होंने इस विषय पर बताया है कि "चौथे चरण में बदायूं से बरेली के मध्य में कार्य होना है. आर्थिक मंजूरी मिलते ही कार्य को प्रारंभ करवा दिया जाएगा."

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Sep 2024 By Shobhit Pandey

यूपी में दो लेन से फोर लेन हो जाएगी ये सड़क, मथुरा पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 4 घंटे, जमीन का अधिग्रहण शुरू

UP News In Hindi

UP News: उत्तर प्रदेश में स्थित मथुरा-बरेली हाईवे टू लेन से फोरलेन होने वाला है, इसके पश्चात बरेली से मथुरा की यात्रा केवल 4 से 5 घंटे में संपन्न हो जाएगी. फिलहाल बरेली से मथुरा तक का सफर करने में 6 से 7 घंटे लगते हैं. बरेली से बदायूं के मध्य में चौथे चरण में चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य भी किया जा रहा है. एनएचएआई मुख्यालय से आर्थिक मंजूरी मिलते ही कार्य को प्रारंभ करवा दिया जाएगा. 

मथुरा-बरेली हाईवे टू लेन से फोरलेन करने के लिए संरेखण निश्चित कर लिया गया है. बरेली से बदायूं के चंदननगर तक हाईवे को टू लेन से फोरलेन करने के कार्य को चौथे चरण में प्रस्तावित किया गया है. इस कार्य के लिए बदायूं के चंदननगर, रहमा, मालगांव, डुमैरा, उझौली, बिनावर, बाकरपुर खंडहर, कुतुबपुर थरा, घटपुरी, मलिकपुर, रसूलपुर पुठी, ढकिया, करतौली में भूमि अधिग्रहण का कार्य करवाया जाएगा. 

भूंमि अधिग्रहण का काम शुरू
चौड़ीकरण के लिए बरेली के 20 गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जाएगा. भूमि अधिग्रहण के लिए जितने भी किसानों की जमीन ली जाएगी उनके नाम को लिस्टेड कर लिया गया है, फिलहाल केवल भुगतान करके जमीनों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा. 
* प्रथम चरण में मथुरा से हाथरस तक का कार्य किया जाएगा. 
* द्वितीय चरण में हाथरस से कासगंज तक का कार्य किया जाएगा.
* तृतीय चरण में कासगंज से बदायूं तक का कार्य किया जाएगा.
* तृतीय चरण का कार्य अधिकांश पूर्ण हो चुका है. इसके पश्चात, चतुर्थ चरण में बदायूं से बरेली का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. 

बदायूं और बरेली के मध्य में हाईवे को टू लेन से फोरलेन करने का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा, इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है जिसके कारण जमीनों का दाम बढ़ने लगा है. यहां हाईवे बनने से अगल-बगल के गांव के लोगों को रोजगार का मौका मिलेगा, इसके साथ ही लोगों के वेतन में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

उत्कर्ष शुक्ला जो की एनएचएआई के परियोजना निदेशक हैं उन्होंने इस विषय पर बताया है कि "चौथे चरण में बदायूं से बरेली के मध्य में कार्य होना है. आर्थिक मंजूरी मिलते ही कार्य को प्रारंभ करवा दिया जाएगा."

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/up-news-road-will-become-four-lane-from-two-lane-in-up-4-hours-to-reach-mathura/article-15273
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।