UP Me Bhaari Baarish: यूपी के इन जिलों में अगले 1 हफ्ते तेज गर्जन,चमक के साथ होगी भारी बारिश

UP Me Bhaari Baarish: यूपी के इन जिलों में अगले 1 हफ्ते तेज गर्जन,चमक के साथ होगी भारी बारिश
UP Me Bhaari Baarish

बीते कई दिनों से पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली साथ ही बढ़ती धूप और उमस के साथ मौसम काफी गर्म था। पूरे उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है। बीते कई दिनों से मौसम विभाग की तरफ से खबर आ रही है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 

बीते दिन मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी, और अगले दिन बुधवार को सुबह-सुबह अच्छी बारिश हुई है जिसे तापमान में थोड़ी गिरावट देखने के लिए मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की संभावना है, 31 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

फिलहाल सावन का महीना चल रहा है, और मौसम विभाग की तरफ से यह खबर भी आई है कि अगस्त के पहले सप्ताह में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अच्छी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, बलिया, अयोध्या और बाराबंकी जैसे शहरों में आने वाले तीन-चार दिनों में अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है।

~ मौसम की रिपोर्ट :-
✓ वाराणसी - 34 डिग्री सेल्सियस 
✓ लखनऊ - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ आगरा - 34 डिग्री सेल्सियस
✓ अयोध्या - 34 डिग्री सेल्सियस
✓ बस्ती - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ गोरखपुर - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ देवरिया - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ गोंडा - 34 डिग्री सेल्सियस
✓ बहराइच - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ बाराबंकी - 33 डिग्री सेल्सियस 
✓ गाजियाबाद - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ फतेहपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ सिद्धार्थनगर - 36 डिग्री सेल्सियस 
✓ आजमगढ़ - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ कानपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ प्रयागराज - 34 डिग्री सेल्सियस
✓ गाजीपुर - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ मऊ - 36 डिग्री सेल्सियस 
✓ कुशीनगर - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ अंबेडकर नगर - 36 डिग्री सेल्सियस 
✓ संत कबीर नगर - 36 डिग्री सेल्सियस
✓ सोनभद्र - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ जौनपुर - 35 डिग्री सेल्सियस
✓ मथुरा - 35 डिग्री सेल्सियस
✓ रायबरेली - 34 डिग्री सेल्सियस
✓ झांसी - 32 डिग्री सेल्सियस 
✓ मिर्जापुर - 33 डिग्री सेल्सियस 
✓ बलिया - 36 डिग्री सेल्सियस 
✓ अलीगढ़ - 34 डिग्री सेल्सियस 
✓ मेरठ - 36 डिग्री सेल्सियस 
✓ मुजफ्फरनगर - 34 डिग्री सेल्सियस 
✓ कन्नौज - 34 डिग्री सेल्सियस

On