UP Board Result 2025: इस जिले में 15 दिन में जांची जाएँगी तीन करोड़ कॉपियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कार्य 2 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। इस बार मूल्यांकन कार्य में 1,34,723 परीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो 15 दिनों में कुल 2,96,93,855 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
प्रदेश भर में 261 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कॉपियों की जांच की जाएगी। हाईस्कूल के लिए: 1,63,22,248 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 84,122 परीक्षक और 8,473 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इंटरमीडिएट के लिए: 1,33,71,607 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें 50,601 परीक्षक और 5,471 उप प्रधान परीक्षक कार्यभार संभालेंगे।
- इंटरमीडिएट: प्रति परीक्षक 45 कॉपियां, कुल अवधि में 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी।
Read the below advertisement
- अनधिकृत प्रवेश वर्जित: मूल्यांकन केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। अन्य किसी के प्रवेश पर सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित: परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रयागराज में 8 केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र हैं:
1. राजकीय इंटर कॉलेज
2. कुलभास्कर आश्रम इंटर कॉलेज
3. केपी इंटर कॉलेज
4. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज
5. केसर विद्या पीठ इंटर कॉलेज
6. जगत तारन इंटर कॉलेज
7. क्रॉस्थवेट इंटर कॉलेज
8. भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज
परीक्षाफल को समय पर जारी करना बोर्ड की प्राथमिकता है, इसलिए 20 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा के ओएमआर शीट्स को कंप्यूटर फर्मों में जांचने की व्यवस्था की गई है। 3 चरणों में ओएमआर शीट भेजने की प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू की गई थी, जो 18 मार्च को पूरी हो गई है।