UP में बनेगा 112 किलोमीटर का यह Expressway, इन 96 गाँव से होकर गुजरेगा
यह हाईवे यूपी के 96 गावों से होकर गुजरेगा। इस हाईवे का निर्माण हो जाने पर प्रदेश के इन गावों का विकास ही नहीं बल्कि सफर भी सहूलियत भरा हो जाएगा।
.png)
उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात मिली है। अब यूपी की जनता का मुंबई तक का सफर बिल्कुल आसान होने वाला है। इसके लिए प्रदेश सरकार 112 किलोमीटर लंबे हाईवे का निर्माण करने जा रही है। यह हाईवे यूपी के 96 गावों से होकर गुजरेगा। इस हाईवे का निर्माण हो जाने पर प्रदेश के इन गावों का विकास ही नहीं बल्कि सफर भी सहूलियत भरा हो जाएगा।
UP में बनाया जायेगा 112 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
कानपुर से सागर तक बनने वाले इस ग्रीन हाइवे के बन जाने से मुंबई तक की यात्रा सरल हो जाएगी। इसके बन जाने से कानपुर.सागर हाईवे पर यातायात का दबाव कम होगा। वर्तमान में कबरई से कानपुर के बीच नियमित एक्सीडेंट होते रहते हैं। इस वजह से खूनी हाईवे भी कहा जाने लगा है। इस हाईवे को ग्रीन हाईवे बन जाने से हादसों में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। यह हाईवे मध्य प्रदेश से होते हुए सीधे मुंबई ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ेगा। ग्रीन हाईवे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की तरह ही बनेगा। वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने कानपुर-सागर नेशनल हाईवे के समानांतर महोबा जिले के कबरई तक ग्रीन हाईवे बनाने का निर्णय लिया था। ग्रीन हाईवे, नए ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए बनाया जाता है। इसके लिए नए इलाकों को चिह्नित किया जाएगा। ग्रीन हाईवे बनाने का मकसद घनी आबादी क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़कर विकसित करने का रहेगा। पीएम गतिशक्ति योजना के तहत एनपीजी काम करता है। देश के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए यह इकाई योजना तैयार करने के साथ ही सहमति देती है। इसे राष्ट्रीय योजना समिति भी कहा जाता है। इसका काम, क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए योजनाएं तैयार करना और उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित करना होता है।

इन जिलों के 96 गांवों की हुई मौज
https://www.instagram.com/reel/DFkcn_9N9jJ/?igsh=MTlpMDBmdnppeHRnNg==