यूपी के इस जिले से वंदे भारत ट्रेन का होगा संचालन, पर्यटन को मिलेगा लाभ

यूपी के इस जिले से वंदे भारत ट्रेन का होगा संचालन, पर्यटन को मिलेगा लाभ
यूपी के इस जिले से वंदे भारत ट्रेन का होगा संचालन, पर्यटन को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश: उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के लिए एक और बड़ी सौगात की तैयारी हो रही है. वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या में जल्द ही बढ़ोतरी होने वाला है. इस बार विशेष रूप से ऐतिहासिक शहर जयपुर पर अधिक ध्यान दिया गया है. रेलवे द्वारा आगरा से जयपुर के लिए एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, इस ट्रेन का ट्रायल रन जून के तीसरे हफ्ते में प्रस्तावित है. रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के पश्चात, ट्रेन को नियमित रूप से संचालन में लाया जाएगा.

योजना के अंतर्गत, यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह के समय आगरा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी और शाम को जयपुर से आगरा की ओर वापसी करेगी. इससे दोनों शहरों के मध्य आवागमन सुगम होगा और यात्रियों को आधुनिक, तेज़ व आरामदायक रेल सेवा का अनुभव प्राप्त होगा. पर्यटन और व्यापारिक दृष्टिकोण से यह कदम अत्यंत लाभकारी साबित होने की संभावना है. रेलवे मंत्रालय ने देशभर में वंदे भारत नेटवर्क में बढ़ोतरी दिखाते हुए, लखनऊ से मुंबई, बरेली से मुंबई और हजरत निजामुद्दीन से इंदौर के लिए भी वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. वर्तमान में आगरा से प्रतिदिन 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. पहली वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति (भोपाल) से हजरत निजामुद्दीन तक 2 वर्ष पूर्व चलाई गई थी. इसके बाद, एक साल पहले आगरा से जयपुर के लिए वंदे भारत संचालन का प्रस्ताव रखा गया था, हालांकि किन्हीं कारणों से यह योजना सफल नहीं हो पाई. परंतु, 6 महीने पूर्व आगरा से उदयपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है.

रेलवे अधिकारियों के के मुताबिक, वर्तमान में वंदे भारत ट्रेनों की औसतन 70% सीटें भरी रहती हैं. जैसे-जैसे जून और जुलाई के गर्मी की छुट्टियों वाले महीने आते हैं, यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. आगरा से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में हाल ही में कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है. इसके बावजूद भी, ट्रेन में 50 से ज्यादा यात्रियों की प्रतीक्षा सूची बनी हुई है. रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारकों को देखने के पश्चात अधिक संख्या में पर्यटक जयपुर की ओर रुख करते हैं. ऐसे में अगर आगरा से जयपुर के लिए सीधी और तेज़ रेल सेवा उपलब्ध हो जाती है, तो यह पर्यटकों के लिए यह बहुत सुविधाजनक विकल्प होगा. अधिकारीयों की मानें तो, “आगरा से सुबह प्रस्थान करके ट्रेन जयपुर पहुंचेगी और फिर शाम को वापसी करेगी, इससे पर्यटकों के समय में काफी बचत होने की संभावना है."

UP में 8349 एकड़ भूमि अधिग्रहण की तैयारी, बीडा महायोजना को मिलेगी रफ्तार यह भी पढ़ें: UP में 8349 एकड़ भूमि अधिग्रहण की तैयारी, बीडा महायोजना को मिलेगी रफ्तार

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।