यूपी के बस्ती में पकड़े गए तीन चोर, मोबाइल समेत मिले यह कीमती सामान

यूपी के बस्ती में पकड़े गए तीन चोर, मोबाइल समेत मिले यह कीमती सामान
Uttar Pradesh News

प्रदेश के एक जिले में चोरी की योजना का पर्दाफाश में बड़ी कामयाबी मिली. बताया गया कि पुलिस की सतर्कता से ही इनका पर्दाफाश संभव हो पाया है. चोरी के माल को तत्काल बरामद किया गया है. 

प्रदेश के जिलों में चोरी का मामला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में चोरी का घटना क्रम सामने आया है. यह पूरा मामला पुरानी बस्ती क्षेत्र का बताया जा रहा है. इसी क्षेत्र में कड़र मंदिर के पास स्थित एक विद्यालय के कमरे में चोरों ने चोरी की योजना बड़ी सतर्कता से बना रहे थे इसमें पुलिस टीम द्वारा तीन आरोपी को दबोचा गया है. जिसमें बताया गया है कि एक पश्चिम बंगाल दूसरा बिहार का रहने वाला और तीसरा झारखंड का निवासी बताया जा रहा है.

पुलिस के बयान के मुताबिक इन तीनों के पास नकबजनी के औजार और 10 मोबाइल फोन बरामद पुलिस टीम द्वारा की गई है. इसी दौरान सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने कहा है कि पुरानी बस्ती थाना अध्यक्ष महेश सिंह, उप निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, प्लास्टिक चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार, कांस्टेबल राहुल गौड, बलवंत यादव, कृष्ण मोहन यादव बृहस्पतिवार के दिन रात में ग्रस्त कर रहे थे.

LPG संकट के बीच अखिलेश यादव का आरोप- सबसे ज्यादा अफवाह मुख्यमंत्री फैलाते हैं यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच अखिलेश यादव का आरोप- सबसे ज्यादा अफवाह मुख्यमंत्री फैलाते हैं

पुलिस विभाग द्वारा इतिहास खंगाला गया

मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कड़र खास इस स्कूल के पीछे पहले से लोग यहां बैठे हुए थे जोकी चोरी करने की नीयत से आपस में बातचीत कर रहे थे सूचना के दौरान घेराबंदी कर पुलिस टीम ने देर रात तक करीब 2:00 बजे तीनों चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया आरोपियों की पहचान साहिल कुमार पासवान निवासी सिदुली थाना वनवाहन जिला वर्दमान पश्चिम बंगाल,

UP Politcs: योगी सरकार के खिलाफ अपने ही विधायक! कहा- हमें कड़ी आपत्ति है कि… यह भी पढ़ें: UP Politcs: योगी सरकार के खिलाफ अपने ही विधायक! कहा- हमें कड़ी आपत्ति है कि…

अमर कुमार निवासी तीन पहाड़ थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज झारखंड तथा मोहम्मद जान निसार निवासी पिरपैती जिला भागलपुर बिहार के रूप में इन सभी चोरों की पहचान की गई. इन चोरों के पास अलग-अलग तरह के एक चाबी का गुच्छा तथा दो राड, दो टॉर्च, एक पेजकस, दो खुरपीनुमा धारदार, कैची, इसके साथ-साथ 10 मोबाइल और अन्य सामान पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया है पुलिस के मुताबिक पूछताछ कर तीनों आपराधिक इतिहास को जाना गया है इनकी कहानी क्या-क्या है और क्या-क्या करते हैं अभी पूछताछ की जा रही है.

बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में मनरेगा महिला मेटों का प्रदर्शन, CM को भेजा 4 सूत्रीय ज्ञापन – वेतन और मोबाइल की मांग

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।