उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, मानसून की हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश: यूपी के लोगों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी को झेलना पड़ेगा. प्रदेश में फिलहाल आसमान साफ और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में 10 जून तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. 

तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, कई जिलों में तापमान 43 से 45°C के बीच पहुंच चुका है, जिससे लू जैसे हालात बन गए हैं. लेकिन, इस तपती गर्मी के बीच एक राहतभरी खबर भी सामने आई है. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जून से प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा. उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में आसमान पर बादल छाने की आशंका जताई गई है, जिसके बाद कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी, जो तापमान में थोड़ी गिरावट ला सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिवर्तन प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है, जो मानसून के आगमन से पूर्व के संकेत हैं. बारिश होने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट सब देखी जा सकती है.

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में स्थित गोरखपुर, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में 12 व 13 जुन के बाद गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, ऐसे में इन जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके अलावा, तापमान में गिरावट के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
10 Jun 2025 By Shobhit Pandey

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, मानसून की हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश: यूपी के लोगों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी को झेलना पड़ेगा. प्रदेश में फिलहाल आसमान साफ और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश जिलों में 10 जून तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. 

तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, कई जिलों में तापमान 43 से 45°C के बीच पहुंच चुका है, जिससे लू जैसे हालात बन गए हैं. लेकिन, इस तपती गर्मी के बीच एक राहतभरी खबर भी सामने आई है. मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जून से प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा. उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में आसमान पर बादल छाने की आशंका जताई गई है, जिसके बाद कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी, जो तापमान में थोड़ी गिरावट ला सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह परिवर्तन प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है, जो मानसून के आगमन से पूर्व के संकेत हैं. बारिश होने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट सब देखी जा सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में स्थित गोरखपुर, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में 12 व 13 जुन के बाद गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, ऐसे में इन जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके अलावा, तापमान में गिरावट के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/gorakhpur/monsoon-starts-hoping-for-relief-from-scorching-heat-in-uttar/article-20609
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।