यूपी में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा तापमान, गर्मी पर लगा ब्रेक!
इस बार 15 में से केवल एक दिन ऐसा रहा जब अधिकतम तापमान 39°C व उससे ज्यादा दर्ज किया गया. इसके अतिरिक्त, पिछले साल 2024 में नौ तपा के दौरान पसीने छुड़ा देने वाली भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था. तब 15 में से 14 दिन तापमान 40°C व उससे ज्यादा रहा था.
लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत स्थायी नहीं है. आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने वाली हैं. 15 जून तक एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.
इस साल मई महीने में मौसम में कई बार परीवर्तन देखा गया. आँधियों की रफ्तार और हवा की गति ने 80 किलोमीटर प्रति घंटे का आंकड़ा पार किया. इस दौरान करीब 158 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे गर्मी कुछ हद तक कम हुआ. नौ तपा 25 मई को ज़ोरदार बारिश के साथ शुरू हुआ.
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, नौ तपा के 15 दिनों का औसत तापमान इस बार 36.3°C रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 41.8°C तक पहुंचा था. सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रमुख डॉ. यूपी शाही ने जानकारी दी है कि इस बार मानसून तय समय से पहले ही शुरू होगा. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी, दोनों से आ रही नम हवाओं ने वातावरण में नमी बढ़ाई है, जिससे बारिश और आंधी को कई बार देखा गया. यही कारण रहा कि नौ तपा के समय आम तौर पर पड़ने वाली चिलचिलाती गर्मी इस बार कुछ हद तक कम रही. परंतु पिछले 11 दिनों से मानसून की रफ्तार रूक सी गई है.
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने किसानों को आगाह करते हुए कहा कि फिलहाल वातावरण में नमी की कमी और तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सिंचाई की व्यवस्था समय पर कर लेना ज्यादा जरूरी है. ऐसा इसलिए कि तापमान 40°C के आसपास बना रहने की संभावना है, ऐसे में खेती पर इसका असर पड़ सकता है.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।