हिंदी पट्टी में फंस गई है BJP की गाड़ी, कई राज्यों में उलझा है पेंच

हिंदी पट्टी में फंस गई है BJP की गाड़ी, कई राज्यों में उलझा है पेंच
BJP FLAG

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर अभी पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है. लंबे वक्त से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन अगर पार्टी नेताओं की माने तो हाईकमान अभी कुछ हिंदी पट्टी के राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के नाम अभी तक तय नहीं कर पाया है.

यानी अगर कहा जा कि हिंदी पट्टी में ही बीजेपी की गाड़ी फंस हुई है तो गलत नहीं होगा. दरअसल, पार्टी के तमाम बड़े नेताओं का कहना है कि पहले हिंदी पट्टी के बड़े राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा, इसके बाद ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा.

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो बीजेपी में हिंदी पट्टी के कुछ बड़े राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गंभीर मंथन कर रही है. खास तौर पर गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पार्टी नए अध्यक्ष के चयन में पूरा वक्त लेकर हर स्थिति पर विचार कर रही है. बीते लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था.

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी पार्टी को एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा था. गुजरात में 2027 में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. अब जिस नेता को भी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलेगी, पार्टी उसी के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी और चुनाव तक प्रदेश की जिम्मेदारी उसी नेता के कंधों पर होगी.

ऐसी स्थिति में गुजरात और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्य बीजेपी के लिए काफी अहम हैं. 2014 से ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत ने पार्टी के केंद्र की राह आसान बना रखी है. लेकिन इस बार मिली हार ने सहयोगी दलों पर निर्भरता बढ़ा दी है. इस वजह से पार्टी प्रदेश की कमान किसी को देने से पहले हर पहलू पर गंभीर विचार कर रही है.

इन तीन बड़े राज्यों के अलावा बीजेपी को अभी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के साथ ही झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी तय करना है. इस वजह से इसमें थोड़ी देरी हो रही है और माना जा रहा है इस महीने के अंत तक कुछ राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा. 

सूत्रों की माने तो इन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने के एक सप्ताह के अंदर ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय होने के बाद बची हुई औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. हालांकि तमाम मुद्दों पर विचार अभी मोदी सरकार के 11 साल के संकल्प अभियान के पूरे होने पर ही होगा.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है