‘लकड़ी पर खाना बनाना पड़ रहा है…’ एलपीजी संकट के बीच अखिलेश यादव का बयान
Uttar Pradesh News
बाजार में इलेक्ट्रिक हीटर और इलेक्ट्रिक प्लेट्स की भी अचानक मांग बढ़ गई है. लोगों को गैस नहीं मिल रही है, इसलिए वे मजबूरी में दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कई शहरों और कस्बों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और कई जगहों पर धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन रही है.
सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि पहले लोगों को आधार के लिए लाइन में लगना पड़ा, फिर नोटबंदी के समय लाइन लगी, उसके बाद राशन और खाद के लिए लाइनें लगीं और अब गैस सिलेंडर के लिए भी लोग लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि अगर समय रहते स्थिति नहीं सुधरी तो आम लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है