गांव-गांव में चुनाव की हलचल, यूपी में जल्द बज सकता है चुनावी बिगुल

गांव-गांव में चुनाव की हलचल, यूपी में जल्द बज सकता है चुनावी बिगुल
Uttar Pradesh News

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर पुनर्गठन और परिसीमन की कवायद प्रारंभ हो चुकी है राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन के माध्यम से पंचायत और नगर पालिका के पुनर्गठन और परिसीमन के वार्ता प्रारंभ कर दी है इसके बाद ही चुनाव कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा. 

पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अब गांव से लेकर अधिकारियों के दफ्तर तक पंचायत चुनाव को लेकर खलबली मच चुकी है अब चुनाव आयोग ने विभागीय निर्देश पर लेखा-जोखा बनाकर के तैयारी करने में जुटा हुआ है पुनर्गठन के बाद अब परिसीमन और फिर मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता अभियान की तैयारी शुरू कर दी जाएगी. अब गांव में दावेदार और मतदाता से हाल-चाल लेना प्रारंभ हो चुका है

कुछ दिनों में लोगों के हाल-चाल जानकारी मदद करने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं इसमें मदद की आड़ में पक्ष को मजबूत करने के लिए जुड़ चुके हैं अब जिले में अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज विभाग और निर्वाचन आयोग ने अब अपनी प्रारंभ तैयारी जोर-जोर से शुरू कर दी है अब जिसको लेकर नगर निकाय में सृजन और बिस्तर पर रोक लगाने के साथ-साथ ग्राम पंचायत के पुनर्गठन की प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है. अब हाई कमान ने आगामी जून माह तक पुनर्गठन की सूचना जारी कर सकती है तत्पश्चात पंचायत का परिसीमन किया जाएगा.

पंचायती चुनाव कार्यक्रम की योजना

बीते 8 सालों में ब्लॉकों में 471 ग्राम पंचायत हुआ करती थी. इसमें तो कई ग्राम पंचायत नगर पंचायत में शामिल होने के बावजूद वर्तमान समय में 469 ग्राम पंचायत थी बच ही पाए थे. अब इस बार चुनाव से पहले परिसीमन में कई नई-नई ग्राम पंचायत का सृजन होने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि अब यह ग्राम होने के सारे मानक पूरी कर दे रही है. लेकिन आप चुनाव के अंतर्गत होने वाले परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है अब निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के नाम जोड़ने और काटने तथा उसमें सुधार करने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारी करने में जुटा हुआ है

अब उम्मीद जताई जा रही है कि जून माह में और जुलाई माह तक अभियान शुरू करवा दिया जाएगा उसके बाद सितंबर अक्टूबर तक यह जारी रहेगा. अब वहीं दूसरी और देखा जाए तो ग्राम पंचायत में दावेदार अब मतदाताओं के पास जाकर लगातार उनसे विचार विमर्श और हाल-चाल लेना प्रारंभ कर दिया है वही इन दिनों में अपने काम से समय निकालकर लोगों के पास लगातार जाकर के हमदर्दी बयां कर रहे हैं अब इस मदद की आड़ को अपना सब कुछ मानकर पक्ष को मजबूत करने के लिए जुट चुके हैं.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।