गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Uttar Pradesh News

नवरात्र के पहले दिन अगर आप अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा. 19 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच रही हैं. उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

राम मंदिर में बदलेगा दर्शन का समय

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर में दर्शन का समय अस्थायी रूप से बदला गया है. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी प्रकार का वीआईपी पास मान्य नहीं होगा. हालांकि इस बार एक खास बात यह है कि पूरा कार्यक्रम चलते रहने के बावजूद बाकी समय में श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे. पहले हुए वीआईपी कार्यक्रमों में पूरी तरह दर्शन रोक दिए जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

श्री राम यंत्र की स्थापना भी होगी

इस अवसर पर राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान यह भी पढ़ें: UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान

आज रात 11 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

अयोध्या में भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए 18 मार्च की रात 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है. इसका असर सिर्फ श्रद्धालुओं पर ही नहीं बल्कि कई प्रमुख मार्गों पर चलने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा.

यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली! यह भी पढ़ें: यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली!

इन रास्तों से होकर जाएंगे वाहन

गोरखपुर से संतकबीर नगर तक हाईवे खुला रहेगा इसके बाद मंडूरिया तिराहा से कटका, मैनसीर, धनघटा होते हुए बिठुरघाट फ्लाईओवर से अंबेडकरनगर और दोस्तपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्जन होगा अयोध्या की सीमा में केवल एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा.

यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान यह भी पढ़ें: यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान

कब खुलेगा हाईवे

यह ट्रैफिक डायवर्जन 19 मार्च को कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 5 बजे के आसपास हटाया जाएगा, जिसके बाद सामान्य यातायात फिर से शुरू हो जाएगा.

अन्य जिलों के लिए भी डायवर्जन प्लान
_ Uttar Pradesh News (11) (1)
अयोध्या रूट डायवर्जन मैप
  • सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूरेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़े जाएंगे
  • रायबरेली से आने वाले हलियापुर से डायवर्ट होंगे
  • आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोहिला मोड़ से दोस्तपुर होते हुए एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे
  • बाराबंकी की तरफ से आने वाले पिटेरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होते हुए डायवर्ट होंगे
  • बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोनीपुर से नवाबगंज गोंडा की तरफ भेजा जाएगा
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Mar 2026 By Shobhit Pandey

गोरखपुर-लखनऊ रूट आज शाम से रहेगा प्रभावित, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Uttar Pradesh News

नवरात्र के पहले दिन अगर आप अयोध्या जाने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा. 19 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच रही हैं. उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

राम मंदिर में बदलेगा दर्शन का समय

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए राम मंदिर में दर्शन का समय अस्थायी रूप से बदला गया है. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी प्रकार का वीआईपी पास मान्य नहीं होगा. हालांकि इस बार एक खास बात यह है कि पूरा कार्यक्रम चलते रहने के बावजूद बाकी समय में श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे. पहले हुए वीआईपी कार्यक्रमों में पूरी तरह दर्शन रोक दिए जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.

श्री राम यंत्र की स्थापना भी होगी

इस अवसर पर राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

आज रात 11 बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन

अयोध्या में भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए 18 मार्च की रात 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है. इसका असर सिर्फ श्रद्धालुओं पर ही नहीं बल्कि कई प्रमुख मार्गों पर चलने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा.

इन रास्तों से होकर जाएंगे वाहन

गोरखपुर से संतकबीर नगर तक हाईवे खुला रहेगा इसके बाद मंडूरिया तिराहा से कटका, मैनसीर, धनघटा होते हुए बिठुरघाट फ्लाईओवर से अंबेडकरनगर और दोस्तपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्जन होगा अयोध्या की सीमा में केवल एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा.

कब खुलेगा हाईवे

यह ट्रैफिक डायवर्जन 19 मार्च को कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम 5 बजे के आसपास हटाया जाएगा, जिसके बाद सामान्य यातायात फिर से शुरू हो जाएगा.

अन्य जिलों के लिए भी डायवर्जन प्लान
_ Uttar Pradesh News (11) (1)
अयोध्या रूट डायवर्जन मैप
  • सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूरेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़े जाएंगे
  • रायबरेली से आने वाले हलियापुर से डायवर्ट होंगे
  • आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोहिला मोड़ से दोस्तपुर होते हुए एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे
  • बाराबंकी की तरफ से आने वाले पिटेरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ होते हुए डायवर्ट होंगे
  • बस्ती की ओर से आने वाले वाहनों को लोनीपुर से नवाबगंज गोंडा की तरफ भेजा जाएगा
https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/gorakhpur-lucknow-route-will-be-affected-from-this-evening-vehicles-will/article-25050
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।