यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली!

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो इस समय उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय बना हुआ है.

दो चक्रवाती परिसंचरण एक साथ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में जमीन के निचले स्तर पर हवा का घुमाव बना हुआ है. इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी निचले स्तर पर अलग से ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है. इन दोनों का असर एक साथ प्रदेश पर पड़ रहा है, जिससे मौसम में तेज बदलाव आने की संभावना बनी हुई है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. जिसमे सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके है.  इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 मार्च को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

यूपी में चला बुलडोजर, अवैध मैरिज हॉल समेत 155 बीघा पर हुई कार्रवाई यह भी पढ़ें: यूपी में चला बुलडोजर, अवैध मैरिज हॉल समेत 155 बीघा पर हुई कार्रवाई

_ Uttar Pradesh News (8) (1)
इन जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
20 मार्च को सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है. इस दिन पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है और हवा 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान यह भी पढ़ें: UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान

पिछले 24 घंटों में क्या रहा?

बीते 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से थोड़ी बारिश दर्ज की गई. शामली में ओले भी पड़े. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं भी चलीं.

CM योगी ने मिर्जापुर में अधिकारियों को दिए निर्देश, पुराने राजस्व वाद निपटाने का आदेश यह भी पढ़ें: CM योगी ने मिर्जापुर में अधिकारियों को दिए निर्देश, पुराने राजस्व वाद निपटाने का आदेश

_ Uttar Pradesh News (7) (1)
Uttar Pradesh Weather Update
इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 20 मार्च को खुले में न निकलें, पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान भाइयों को सलाह है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Mar 2026 By Shobhit Pandey

यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली!

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो इस समय उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय बना हुआ है.

दो चक्रवाती परिसंचरण एक साथ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में जमीन के निचले स्तर पर हवा का घुमाव बना हुआ है. इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी निचले स्तर पर अलग से ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है. इन दोनों का असर एक साथ प्रदेश पर पड़ रहा है, जिससे मौसम में तेज बदलाव आने की संभावना बनी हुई है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. जिसमे सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके है.  इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 मार्च को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

_ Uttar Pradesh News (8) (1)
इन जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
20 मार्च को सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग के अनुसार 20 मार्च को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है. इस दिन पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है और हवा 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

पिछले 24 घंटों में क्या रहा?

बीते 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से थोड़ी बारिश दर्ज की गई. शामली में ओले भी पड़े. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं भी चलीं.

_ Uttar Pradesh News (7) (1)
Uttar Pradesh Weather Update
इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. 20 मार्च को खुले में न निकलें, पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान भाइयों को सलाह है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/up-weather-alert-rain-thunderstorm-lightning-warning/article-25048
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।