ईद और नवरात्रि के बीच सीएम योगी आज करेंगे अधिकारियों संग बैठक, दे सकते हैं ये दिशा-निर्देश

Uttar Pradesh News

ईद और नवरात्रि के बीच सीएम योगी आज करेंगे अधिकारियों संग बैठक, दे सकते हैं ये दिशानिर्देश

उत्तर प्रदेश में आने वाले त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9 बजे कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे.  इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. दरअसल, 21 मार्च को ईद है और उससे पहले 19 मार्च से नवरात्र की शुरुआत हो रही है.

ऐसे में मस्जिदों और मंदिरों दोनों जगहों पर भारी भीड़ रहने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे, ताकि कहीं भी किसी तरह की परेशानी या अव्यवस्था न हो और सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी शामिल होंगे.

त्योहारों को लेकर सतर्क सरकार

नवरात्र और ईद जैसे त्योहारों को देखते हुए सरकार पहले से ही अलर्ट मोड में है. इसी को लेकर मुख्यमंत्री खुद हालात की समीक्षा करेंगे, ताकि प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनी रहे.

यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली! यह भी पढ़ें: यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली!

अधिकारियों के साथ होगी बैठक

इस बैठक में सभी जिलों के DM, SP, ADG जोन और मंडलायुक्त शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सीधे अधिकारियों से बात कर जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे और जरूरी निर्देश भी देंगे.

UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी यह भी पढ़ें: UPPCL सिस्टम फेल! भुगतान के बाद भी 5885 घरों की बिजली कटी

सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा फोकस

बैठक में खास तौर पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने को लेकर चर्चा होगी. त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा सकते हैं.

UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान यह भी पढ़ें: UPSRTC: यूपी में शुरू हुआ एक और बस स्टेशन, रोज 200 बसों का होगा ठहराव- अयोध्या समेत इन जिलों में यात्रा होगी आसान

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा पूरा प्रदेश

यह पूरी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिससे एक साथ सभी जिलों के अधिकारी जुड़ सकेंगे और तुरंत निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Mar 2026 By Vikas kumar

ईद और नवरात्रि के बीच सीएम योगी आज करेंगे अधिकारियों संग बैठक, दे सकते हैं ये दिशा-निर्देश

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में आने वाले त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9 बजे कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे.  इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. दरअसल, 21 मार्च को ईद है और उससे पहले 19 मार्च से नवरात्र की शुरुआत हो रही है.

ऐसे में मस्जिदों और मंदिरों दोनों जगहों पर भारी भीड़ रहने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे, ताकि कहीं भी किसी तरह की परेशानी या अव्यवस्था न हो और सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी शामिल होंगे.

त्योहारों को लेकर सतर्क सरकार

नवरात्र और ईद जैसे त्योहारों को देखते हुए सरकार पहले से ही अलर्ट मोड में है. इसी को लेकर मुख्यमंत्री खुद हालात की समीक्षा करेंगे, ताकि प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनी रहे.

अधिकारियों के साथ होगी बैठक

इस बैठक में सभी जिलों के DM, SP, ADG जोन और मंडलायुक्त शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सीधे अधिकारियों से बात कर जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे और जरूरी निर्देश भी देंगे.

सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा फोकस

बैठक में खास तौर पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने को लेकर चर्चा होगी. त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जा सकते हैं.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेगा पूरा प्रदेश

यह पूरी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिससे एक साथ सभी जिलों के अधिकारी जुड़ सकेंगे और तुरंत निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/amidst-eid-and-navratri-cm-yogi-to-hold-a-meeting-with-officials/article-25058
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है