CM योगी ने मिर्जापुर में अधिकारियों को दिए निर्देश, पुराने राजस्व वाद निपटाने का आदेश
Uttar Pradesh News
प्लास्टिक मुक्त हो पूरा जनपद
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र सहित पूरे मिर्जापुर जिले को प्लास्टिक मुक्त किया जाए. उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि गंदगी न फैले और श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण मिले.
मेला क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबंध के निर्देश
सीएम ने मेला क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका न रहे.
पेयजल, शौचालय और प्रकाश की सुविधा अनिवार्य
सीएम योगी ने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और प्रकाश की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने पार्किंग व्यवस्था पर भी जोर दिया और कहा कि वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि जाम की स्थिति न बने.
यह भी पढ़ें: यूपी में 1 अप्रैल से अंडे पर लिखी होगी एक्सपायरी डेट, पुराना माल बेचा तो दुकानदार पर होगी कार्रवाईपुराने राजस्व वादों के निस्तारण का आदेश
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक मामलों पर भी ध्यान दिया. उन्होंने कहा कि पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए. साथ ही विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसी भी परियोजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।