UP में आज 90 हजार जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सौगात, CM योगी खातों में भेजेंगे 900 करोड़ रुपये

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में आज हजारों जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के करीब 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन मिल सके.

90 हजार लाभार्थियों को मिलेगी पहली किस्त

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के करीब 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का लाभ मिलेगा. डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और पैसा सीधे पात्र लोगों तक पहुंचता है.

सरकार ने बताया योजना का उद्देश्य

प्रदेश सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “सबके लिए आवास” के संकल्प को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है.

गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी यह भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती समेत कई जिलों में मौसम का अलर्ट, आज तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

सीएम योगी लाभार्थियों से करेंगे संवाद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे. साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी करेंगे.

UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें: UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश

आज शाम 4:30 बजे होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम 16 मार्च 2026 को अपराह्न 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के लाभार्थी भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे और उन्हें योजना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
16 Mar 2026 By Shobhit Pandey

UP में आज 90 हजार जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सौगात, CM योगी खातों में भेजेंगे 900 करोड़ रुपये

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में आज हजारों जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के करीब 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन मिल सके.

90 हजार लाभार्थियों को मिलेगी पहली किस्त

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के करीब 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त का लाभ मिलेगा. डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और पैसा सीधे पात्र लोगों तक पहुंचता है.

सरकार ने बताया योजना का उद्देश्य

प्रदेश सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “सबके लिए आवास” के संकल्प को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है. सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है.

सीएम योगी लाभार्थियों से करेंगे संवाद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे. साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी करेंगे.

आज शाम 4:30 बजे होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम 16 मार्च 2026 को अपराह्न 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के लाभार्थी भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे और उन्हें योजना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/today-a-big-gift-to-90-thousand-needy-families-in/article-25000
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।