बस्ती में दूसरी शादी का विवाद, पहली पत्नी पहुंची थाने
पहली पत्नी से बिना विवाह विच्छेद के पति द्वारा आगामी 4 मई को दूसरा विवाह करने के तैयारी का मामला सामने आया है. विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर दूसरा विवाह रूकवाने की मांग किया है. वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की शेखपुरा निवासिनी खुशबू पत्नी मंगल कुमार ने उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में कहा है कि उसका विवाह पिता राकेश कुमार निवासी पड़री थाना रूधौली द्वारा विगत 3 जून 2019 को धूमधाम से मंगल कुमार के साथ हुआ था.
बिना तलाक दूसरी शादी! पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
उसका पति मंगल कुमार आये दिन पत्नी खुशबू को मारता पीटता था. आये दिन उत्पीड़न के कारण खुशबू अपने पिता के पास रह रही है. उसने अपने पति मंगलकुमार, देवर वृजेश कुमार के विरूद्ध वाल्टरगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है और प्रकरण परिवार न्यायालय में लम्बित है. उसका पति बिना विवाह विच्छेद के आगामी 4 मई को लालगंज थाना क्षेत्र के खदरा में घनश्याम की पुत्री रेखा से दूसरा विवाह करने जा रहा है.
पत्र में खुशबू ने कहा है कि इस शादी को रेखा की माता प्रभावती देवी, पिता घनश्याम, मौसी रंगीता, बहन सीमा जबरिया विवाह करा रहे हैं. उसने मांग किया है कि बिना विवाह विच्छेद के मंगल कुमार की शादी अवैध है. इसे तत्काल प्रभाव से रोकवाया जाय और दोषियों के विरूद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर उसे न्याय दिलाया जाय.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है