बस्ती के रुधौली में राज्यपाल की नामित सभासद बनीं रंजना सिंह

बस्ती के रुधौली में राज्यपाल की नामित सभासद बनीं रंजना सिंह
Basti News
राज्यपाल ने नगर पंचायत रूधौली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ की पत्नी पार्टी की सक्रिय नेता रंजना सिंह को सभासद नियुक्त किया है. रंजना सिंह ने कहा कि जो दायित्व उन्हें मिला है पूरी निष्ठा से उसका पालन करने के साथ ही जन समस्याओं के निदान हेतु प्रभावी पहल की जायेगी.

रंजना सिंह को सभासद नियुक्त किये जाने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, कुंवर विक्रम सिंह, रूधौली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, प्रदीप सिंह ‘पिकूं, राम उग्रह जायसवाल, राकेश शर्मा, अजय मिश्र, विपिन पाण्डेय, प्रतीक सिंह, रजनीश सिंह, अंकित, सृजन, रूपम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, क्षिप्रा सिंह के साथ ही भाजपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. 
 
 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है