पुण्य तिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम उजागर शर्मा

पुण्य तिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम उजागर शर्मा
1566572218112_1566572217842_3

बस्ती (Basti News) । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. राम उजागर शर्मा को उनके 46 वें पुण्य तिथि पर ओरीजोत शर्मा कालोनी में याद किया गया। मुख्य अतिथि हरिशंकर सफरीवाला ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिये पं. रामउजागर का बडा योगदान है। वे वाराणसी सेन्ट्रल जेल, इलाहाबाद और बस्ती के कारागार में 8 वर्षों तक बंद रहे। इलाहाबाद जेल में उनकी मुलाकात प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त से हुई और उनकी प्रेरणा से विद्रोही उप नाम से वे क्रान्तिकारी कवितायें लिखकर अंग्रेजी हुकूूमत के खिलाफ बिगुल बजाते थे। ऐसे महान महापुरूषों को बार-बार याद करने की जरूरत है जिन्होने देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

पं. चन्द्रबली मिश्र ने कहा कि उनके उपन्यास परिवर्तन और जागृति को इतनी लोकप्रियता मिली की अंग्रेजों ने परिवर्तन को जप्त कर लिया। पूर्व प्रधानाचार्य डा. कमलेश पाण्डेय, पं. कमलापति पाण्डेय, मो. वसीम अंसारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम उजागर के विभिन्न सन्दर्भों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उन्होने जवाहरलाल कृषक इण्टर कालेज गौसपुर की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाने के साथ ही समाजवादी भारत और संग्राम समाचार पत्रांे का सम्पादन किया।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrest: 9 साल में AAP के ये 11 नेता गए जेल, 2015 से हुई थी शुरूआत

आयोजक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम उजागर के पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि चरी बजरी घोटाला काण्ड के समाचार प्रकाशन के कारण उनकी हत्या कर दी गई। उनका जीवन संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Chief Minster Arrest Rule: मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना कितना है आसान? क्या मिली हुई है कोई छूट? यहां- जानें सब

कार्यक्रम के दूसरे चरण में 90 वर्षीय श्रीमती कमला श्रीवास्तव, 96 वर्षीय सुदामा राय, 90 वर्षीय लालमणि प्रसाद द्विवेदी, 80 वर्षीय भानु प्रकाश शुक्ल को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से अंग वस्त्र, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डा. रामकृष्ण लाल जगमग के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में हरीश दरवेश, सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ सागर गोरखपुरी, शाद अहमद ‘शाद’ शाहिद बस्तवी, अजमत अली सिद्दीकी, डा. राममूर्ति चौधरी, लालमणि प्रसाद, डा. सत्यदेव त्रिपाठी, डा. पंकज कुमार सोनी, डा. ओम प्रकाश पाण्डेय, अफजल हुसेन अफजल, डा. अजीत श्रीवास्तव ‘राज’ आदि की रचनाओं को सराहा गया। पूर्व विधायक राम प्रकाश, ई. प्रेमशंकर शुक्ल, रामदत्त जोशी, त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, विनय श्रीवास्तव, रामचन्द्र पाल, बटुक नाथ शुक्ल, बी.डी. सिंह, अनिल श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, शव्वीर अहमद, मोरध्वज मिश्र, वाहिद अली सिद्दीकी, साइमन फारूकी, दीनानाथ यादव, जय प्रकाश गोस्वामी, दीपक प्रसाद, श्रीकान्त त्रिपाठी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, साध्वी पाण्डेय, शिवानी शुक्ला, स्वीटी शुक्ला, तारा यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Sleeper Vande Bharat: देश की पहली स्लीपर वंदे भारत का शेड्यूल आया, जानें कब से चलेगी ट्रेन, होंगे ये खास इंतजाम

On
Follow Us On Google News

ताजा खबरें

यूपी के इन इलाकों में होगी प्रचंड गर्मी! Schools की टाइमिंग बदली,IMD के अलर्ट ने बढ़ाई की टेंशन
उदय कोटक को एक एक्शन से हुआ करोड़ों का नुकसान, शेयर पर भी दिखा बुरा असर
3 महीने में बदल दी तस्वीर, JEE MAINS में कभी मिला था 7 Percentile, अब बना टॉपर
UP Weather Updates: स्कूल पर मौसम का असर, बदली गई स्कूलों की टाइमिंग, जानें- लेटेस्ट अपडेट
Vande Bharat Metro: देश मे इस रूट पर चलने जा रही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन जाने समय और रूट
ED की रेड पर Ajay Singh ने देर रात जारी किया बयान, कहा- मेरे परिवार के बर्बादी की पट कथा लिख रहे हैं...
BJP विधायक अजय सिंह के दफ्तर पर छापा, MLA ने दी सफाई, तुलसियानी ग्रुप से जुड़ा है मामला
Stock Market: कुछ हफ्तों में 16% रिटर्न दे सकते हैं ये 3 शेयर
बिना बिजली के कैसे चलती थी भारत में AC ट्रेन? आजादी के पहले की ट्रेन वंदे भारत को देती थी टक्कर
CBSE Board result 2024: सीबीएसई बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
Tech Tips: कही आपका भी फोन तो नहीं है हैक,इस तरह करे चेक
UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड में आ गए इतने नंबर की बेहोश हो गया छात्र, ICU में हुआ भर्ती
Vande Bharat News: स्टेशन छोड़ते वक्त खुला रह गया वंदे भारत का दरवाजा , रेलवे ने दिया जवाब
UP Board Scrutiny पर आई बड़ी खबर, जानें- कब तक कर सकते हैं आवेदन और कितनी लगेगी फीस?
UP Board Results 2024 | जेल में बंद कैदियों ने भी दी परीक्षा, आगरा से वाराणसी तक 186 बंदी हुए पास, देखें कौन कहां हुआ पास
UP Board Result Lucknow Toppers Marksheet: लखनऊ के टॉपर्स की ये मार्कशीट देखी आपने? इतने नंबर किसी ने देखे भी नहीं होंगे...
UP Board में Gorakhpur के बच्चों का जलवा, किसी के मैथ्स में 100 तो किसी को केमेस्ट्री में 99, देखें टॉपर्स की मार्कशीट
Indian Railway को 2 साल में वंदे भारत ट्रेन से कितनी हुई कमाई? रेलवे ने कर दिया बड़ा जानकारी
UP Board Results 2024: बस्ती के इस स्कूल में 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स में बच्चों ने लहराया परचम, देखें लिस्ट
UP Board Results 2024 Lucknow Toppers List: यूपी बोर्ड में लखनऊ के इन 9 बच्चों में लहराया परचम, जानें किसकी क्या है रैंक