UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में खिलेगी धूप और इन जिलों में बारिश के साथ तेज आँधी
Weather News
.png)
बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी ठंड हो गया है और साथ ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है, बीते दिनों बारिश होने से कई गांवों में बाढ़ आने की स्थिति बन गई है। उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस है और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी, बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। खबरों के मुताबिक 13 अगस्त मंगलवार को उत्तर प्रदेश में स्थित बांदा, देवरिया, वाराणसी ,कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, चित्रकूट, गोरखपुर, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, श्रावस्ती, बहराइच, मथुरा, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, आगरा, ललितपुर, बलरामपुर, महोबा, झांसी और फिरोजाबाद जैसे शहरों में भीषण बारिश के साथ बिजली गिरने संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है कि 14, 15, 16 और 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है और 13 और 14 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश हो सकती है। ख़बरो के मुताबिक 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है और इसके अलावा 16 और 17 अगस्त को बिजली गिरने के साथ-साथ भीषण वर्षा होने की संभावना है।
Read Below Advertisement
~ मौसम की रिपोर्ट :-
✓ वाराणसी - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ लखनऊ - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ आगरा - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ अयोध्या - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ बस्ती - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ गोरखपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ देवरिया - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ गोंडा - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ बहराइच - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ बाराबंकी - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ गाजियाबाद - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ फतेहपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ सिद्धार्थनगर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ आजमगढ़ - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ कानपुर - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ प्रयागराज - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ गाजीपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ मऊ - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ कुशीनगर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ अंबेडकर नगर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ संत कबीर नगर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ सोनभद्र - 30 डिग्री सेल्सियस
✓ जौनपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ मथुरा - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ रायबरेली - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ झांसी - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ मिर्जापुर - 32 डिग्री सेल्सियस
✓ बलिया - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ अलीगढ़ - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ मेरठ - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ मुजफ्फरनगर - 33 डिग्री सेल्सियस
✓ कन्नौज - 32 डिग्री सेल्सियस