यूपी के इन 20 गाँव वालों को मिलेगी यह सुविधा, मई से शुरू होगा निर्माण

यूपी के इन 41 गाँव में होगा भूमि अधिग्रहण, किसानों को होगा फायदा!

गोरखपुर मंडल के 20 गांवों में अब एक नई पहल की जा रही है. जिसमें प्रत्येक गांव में एक बरात घर का निर्माण किया जाएगा. यह पहल ग्रामीणों की सामाजिक और सांस्कृतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है. ताकि उन्हें शादी और अन्य बड़े सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान मिल सके. इस प्रोजेक्ट से ना केवल गांवों के विकास में सहायता मिलेगी. बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाने में सहायक होगा.

20 गांवों में बनेंगे बरात घर, ग्रामीणों को मिलेगी नई सुविधा

उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया-परफार्मेंस ग्रांट वाली गोरखपुर मंडल की 20 ग्राम पंचायतों में भव्य बरात घर का निर्माण किया जाएगा. चयनित फर्मों को डीपीआर तैयार करने को कहा गया है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. बरात घर बन जाने से गांव के लोगों को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी. पंचायतों की आय भी बढ़ेगी. बरात घर वह स्थान होता है जहां शादी, सामूहिक आयोजन, या अन्य सामाजिक समारोहों के लिए एक सामूहिक जगह की आवश्यकता होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर शादी.ब्याह या अन्य कार्यक्रम खुले मैदान में किए जाते हैं, जो मौसम, सुरक्षा, और अन्य कई समस्याओं का सामना करते हैं। बरात घर के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा और ग्रामीणों को एक सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित स्थान मिलेगा. गोरखपुर की परमेश्वरपुर, बांसपार, भेउसा उर्फ बनकटा, नेवास, रुद्रापुर, भौवापार, सियर, मरचा, नारायणपुर, नाकोड़ी खास, महराजगंज की लक्ष्मीपुर एकडंगा, रुद्रापुर, शितलापुर, हरपुर पकड़ी, रामपुर चकिया, सेमरा चंद्रौली, छपिया, पिपरा लाला व छितही बुजुर्ग तथा कुशीनगर की हाटा ग्राम पंचायत में बरात घर का निर्माण होगा.

बरात घरों के निर्माण के लिए शासन स्तर से तीन फर्म का चयन किया गया है. इनमें पटना की दो फर्म कंस्ट्रक्शन एंड कंस्ट्रक्शन, मेसर्स नालंदा इंजिकान प्राइवेट लिमिटेड तथा यूपी के लखनऊ की एक फर्म मेसर्स एसएस इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल है. फर्म की ओर से एक माडल डीपीआर तैयार किया गया था. अब अलग-अलग पंचायतों में उपलब्ध भूमि के हिसाब से विस्तृत डीपीआर तैयार किया जा रहा है. बरात घर के निर्माण के बाद ग्राम पंचायतों की आय बढ़ेगी. लोगों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी. बुकिंग से प्राप्त धनराशि ग्राम पंचायतों के खाते में जाएगी. जिससे बरात घर का रख-रखाव व संचालन किया जाएगा. जरूरतमंद परिवारों को ध्यान में रखते हुए शुल्क काफी कम रखा जाएगा.

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

बरात घर का महत्व, सुविधाओं का विस्तार

गोरखपुर मंडल के 20 गांवों में बनने वाले इन बरात घरों में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. इनमें बड़े हॉल, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, साफ.सफाई, और टॉयलेट जैसी जरूरी सुविधाएं होंगी. इसके अलावा, शादी और अन्य आयोजनों के लिए आवश्यक रसोई घर और स्टेज की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक समग्र स्थान मिल सके. बरात घरों के निर्माण के लिए फर्म का चयन कर लिया गया है. उन्होंने फर्म के प्रतिनिधि को जल्द से जल्द डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर बरात घरों का निर्माण शुरू कराने को कहा है. गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने शुक्रवार की शाम बरात घर के लिए चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में संबंधित जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी भी शामिल रहे.

यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल यह भी पढ़ें: यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल

जिन गांवों में बरात घर बनाए जाने हैं, उनका चयन कर लिया गया है. सभी ग्राम पंचायतें परफार्मेंस ग्रांट वाली हैं. गोरखपुर जिले में सबसे अधिक 10, महराजगंज में 9 एवं कुशीनगर की एक ग्राम पंचायत में बरात घर बनाया जाएगा. प्रत्येक की लागत 3.22 करोड़ रुपए है. गोरखपुर मंडल के 20 गांवों में बरात घर की सुविधा मिलने जा रही है. शहरों में अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए कल्याण मंडपम एवं कन्वेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं. इसी तर्ज पर गांवों में बरात घर का निर्माण किया जाएगा. लोगों को अब गांव में ही मैरिज हाल जैसी सुविधा मिल जाएगी. ठंड एवं बरसात में होने वाले मांगलिक आयोजनों को लेकर लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
01 Apr 2025 By Shambhunath Gupta

यूपी के इन 20 गाँव वालों को मिलेगी यह सुविधा, मई से शुरू होगा निर्माण

गोरखपुर मंडल के 20 गांवों में अब एक नई पहल की जा रही है. जिसमें प्रत्येक गांव में एक बरात घर का निर्माण किया जाएगा. यह पहल ग्रामीणों की सामाजिक और सांस्कृतिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है. ताकि उन्हें शादी और अन्य बड़े सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान मिल सके. इस प्रोजेक्ट से ना केवल गांवों के विकास में सहायता मिलेगी. बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाने में सहायक होगा.

20 गांवों में बनेंगे बरात घर, ग्रामीणों को मिलेगी नई सुविधा

उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया-परफार्मेंस ग्रांट वाली गोरखपुर मंडल की 20 ग्राम पंचायतों में भव्य बरात घर का निर्माण किया जाएगा. चयनित फर्मों को डीपीआर तैयार करने को कहा गया है. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. बरात घर बन जाने से गांव के लोगों को मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी. पंचायतों की आय भी बढ़ेगी. बरात घर वह स्थान होता है जहां शादी, सामूहिक आयोजन, या अन्य सामाजिक समारोहों के लिए एक सामूहिक जगह की आवश्यकता होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर शादी.ब्याह या अन्य कार्यक्रम खुले मैदान में किए जाते हैं, जो मौसम, सुरक्षा, और अन्य कई समस्याओं का सामना करते हैं। बरात घर के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा और ग्रामीणों को एक सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित स्थान मिलेगा. गोरखपुर की परमेश्वरपुर, बांसपार, भेउसा उर्फ बनकटा, नेवास, रुद्रापुर, भौवापार, सियर, मरचा, नारायणपुर, नाकोड़ी खास, महराजगंज की लक्ष्मीपुर एकडंगा, रुद्रापुर, शितलापुर, हरपुर पकड़ी, रामपुर चकिया, सेमरा चंद्रौली, छपिया, पिपरा लाला व छितही बुजुर्ग तथा कुशीनगर की हाटा ग्राम पंचायत में बरात घर का निर्माण होगा.

बरात घरों के निर्माण के लिए शासन स्तर से तीन फर्म का चयन किया गया है. इनमें पटना की दो फर्म कंस्ट्रक्शन एंड कंस्ट्रक्शन, मेसर्स नालंदा इंजिकान प्राइवेट लिमिटेड तथा यूपी के लखनऊ की एक फर्म मेसर्स एसएस इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल है. फर्म की ओर से एक माडल डीपीआर तैयार किया गया था. अब अलग-अलग पंचायतों में उपलब्ध भूमि के हिसाब से विस्तृत डीपीआर तैयार किया जा रहा है. बरात घर के निर्माण के बाद ग्राम पंचायतों की आय बढ़ेगी. लोगों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी. बुकिंग से प्राप्त धनराशि ग्राम पंचायतों के खाते में जाएगी. जिससे बरात घर का रख-रखाव व संचालन किया जाएगा. जरूरतमंद परिवारों को ध्यान में रखते हुए शुल्क काफी कम रखा जाएगा.

बरात घर का महत्व, सुविधाओं का विस्तार

गोरखपुर मंडल के 20 गांवों में बनने वाले इन बरात घरों में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. इनमें बड़े हॉल, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, साफ.सफाई, और टॉयलेट जैसी जरूरी सुविधाएं होंगी. इसके अलावा, शादी और अन्य आयोजनों के लिए आवश्यक रसोई घर और स्टेज की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे ग्रामीणों को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक समग्र स्थान मिल सके. बरात घरों के निर्माण के लिए फर्म का चयन कर लिया गया है. उन्होंने फर्म के प्रतिनिधि को जल्द से जल्द डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर बरात घरों का निर्माण शुरू कराने को कहा है. गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने शुक्रवार की शाम बरात घर के लिए चयनित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में संबंधित जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी भी शामिल रहे.

जिन गांवों में बरात घर बनाए जाने हैं, उनका चयन कर लिया गया है. सभी ग्राम पंचायतें परफार्मेंस ग्रांट वाली हैं. गोरखपुर जिले में सबसे अधिक 10, महराजगंज में 9 एवं कुशीनगर की एक ग्राम पंचायत में बरात घर बनाया जाएगा. प्रत्येक की लागत 3.22 करोड़ रुपए है. गोरखपुर मंडल के 20 गांवों में बरात घर की सुविधा मिलने जा रही है. शहरों में अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए कल्याण मंडपम एवं कन्वेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं. इसी तर्ज पर गांवों में बरात घर का निर्माण किया जाएगा. लोगों को अब गांव में ही मैरिज हाल जैसी सुविधा मिल जाएगी. ठंड एवं बरसात में होने वाले मांगलिक आयोजनों को लेकर लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/these-20-villagers-of-up-will-get-this-facility-construction-will-start-from-may/article-18763
On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।