यूपी में इस जगह रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज
.png)
कर्नलगंज बहराइच मार्ग पर स्थित हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग को रेलवे की ओर से विस्तार दिया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग पर आम आवागमन बंद रहेगा। मंगलवार शाम को पुनः यातायात बहाल होने की संभावना है।
रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से लोग हैं परेशान
क्रासिंग बन्द होने पर लग जाती है लंबी वाहनों की लाइन
करनैलगंज क्षेत्र की तीन रेलवे क्रॉसिंगों पर सर्वाधिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें करनैलगंज से हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग, लखनऊ मार्ग पर ग्राम कटरा शाहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग तथा सरयू रेलवे स्टेशन के समीप जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग शामिल है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद से लगातार हर 10 मिनट पर क्रॉसिंग बंद होने से आए दिन कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है। यही हाल करनैलगंज से हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग का है। करीब तीन लाख की आबादी को करनैलगंज मुख्यालय से जोड़ने वाली इस क्रॉसिंग से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कई वर्षों से इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग हो रही है। सहालग के दिनों में यहां जाम लगने पर कई-कई घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहते हैं। अब जाम से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है। करनैलगंज क्षेत्र की सबसे व्यस्ततम रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। करनैलगंज-हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने क्रॉसिंग के दोनों तरफ मार्ग पर पैमाइश करके चिन्हांकन किया है। सेतु निगम को लोक निर्माण विभाग गोंडा से एनओसी भी जारी कर दिया गया है। सेतु निगम के अधिकारियों ने करनैलगंज सीएचसी के सामने से ग्राम छतई पुरवा तक की पैमाइश करके ओवरब्रिज बनाने का खाका तैयार किया है। सेतु निगम पैमाइश के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है।