यूपी के इस जिले में बाईपास का निर्माण तेज, खर्च होंगे करोड़ों रुपए
वाहन भरेंगे अब फर्राटा, जाम से मिलेगी मुक्ति
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में नवलपुर से लार बाईपास तक अब 10 किलोमीटर सड़क 19 करोड़ रुपए की धनराशि से निर्माण करवाया जाएगा अब इस कड़ी में सड़क के पहले सतह पर गिट्टी सीमेंट डाल वाइब्रेटर डिजिटल उपकरण से समतल का पूरा कार्य करवा लिया गया है. अब एक और लेयर करने के तत्पश्चात तीव्र गति से पीचिंग का कार्य प्रारंभ करवा लिया जाएगा जिसमें अब तेजी से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे. लार बाजार में लगने वाला भयंकर जाम से लोगों को अब मुक्ति मिल जाएगी
बड़े वाहन बाईपास रास्ते होते हुए सीधे हाइडल तिराहा फोरलेन पर पहुंच जाएंगे. अब इन वाहनों को बाजार की तरफ चक्कर नहीं लगाना होगा अब इस सड़क के निर्माण होने के बाद घरों के पास ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो जाएंगे. नवलपुर से लार बाईपास रास्ते में लगभग लगभग 7 वर्ष पूर्व करोड़ की लागत से निर्माण करवाया गया था अब इस निर्माण होने के बाद कुछ महीने में सड़क कई जगह टूटने लगी. अब इसकी शिकायत करने के बाद मरम्मत लोक निर्माण विभाग की टीम से करवाया गया. इस समस्या में बाइक सवार सड़क के गढ़ों में अनियंत्रित होकर गिरकर काफी लोग घायल हो जाते थे.
लोक निर्माण विभाग ने दी अहम जानकारी
इस सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोग कई दिनों से मांग कर रहे थे लेकिन बजट के पास होने के बाद ही राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य अब आरंभ कर दिया. इस कड़ी में सड़क का वेस्ट मटेरियल डिजिटल उपकरण के माध्यम से उखाड़ कर इकट्ठा कर लिया गया है नवलपुर से लार तिराहे तक गिट्टी के साथ-साथ सीमेंट गिरा आधुनिक उपकरण मशीनों का उपयोग करके पहले चरण में ही कार्य को निपटा लिया गया है एक लेयर और गिट्टी गिरा कर समतल करना अभी भी बाकी है.
लेकिन वही गिराई गई हुई गिट्टीयां ऊपर बिखरी नजर आ रही है. इसको लेकर राहगीरों के लिए काफी समस्या उत्पन्न हो रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी नहीं गिराया जा रहा है जिससे धूल और मिट्टी उड़कर चेहरा और नाक के अंदर प्रवेश कर रहे हैं जिसमें सामने से आने वाले वहां भी साफ तरीके से नहीं दिखाई पड़ रहे हैं जिसमें हादसा की आशंका पूरे तरीके से बनी पड़ी है. कई नागरिकों को 10 किलोमीटर यात्रा करने पर सांस फूलने की समस्या भी उत्पन्न हो चुकी है और गिट्टी इधर-उधर छटक भी रही हैं. इस समस्या की वजह से राजगीर घायल भी हो रहे हैं लोग निर्माण विभाग की टीम के जेई संतोष यादव ने बताया है कि सड़क निर्माण का कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।