Uttar Pradesh Weather: यूपी में यह ज़िला रहा सबसे गर्म, जाने अपने जिले का हाल
उत्तर प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान झांसी में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा फतेहपुर में 34.6 डिग्री, वाराणसी में 33.6 डिग्री, हमीरपुर में 33.2 डिग्री और आगरा में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है, इससे यह साफ है की मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी आ चुकी है और आगामी महीना में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है.
पछुआ हवाओं का असर
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सूखी पछुआ हवाएं चलीं. इन हवाओं ने दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ा दिया.
यह भी पढ़ें: लखनऊ के चिनहट CHC में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, निरीक्षण के बाद दिए सख्त निर्देशआंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को हवा की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. हालांकि जैसे ही हवाएं कमजोर होंगी, तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: अराजकता का तांडव था, गरीबों को नहीं मिल पाता था लाभ- पहले की सरकारों पर सीएम योगी का जुबानी हमलादिन और रात दोनों में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसका असर दिन के साथ रात के तापमान पर भी पड़ेगा.
लोगों की दिनचर्या पर असर
दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों को धूप से बचने के लिए छाता और गमछे का सहारा लेते देखा गया. स्कूल जाने वाले बच्चों और बाहर काम करने वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत महसूस हो रही है.
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तापमान इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है.
सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 1.4 डिग्री नीचे रहा.
यह ध्यान देने योग्य है कि मार्च की शुरुआत में ही पारा 30 डिग्री पार कर चुका है. इससे साफ है कि इस बार गर्मी जल्दी और तीखी पड़ सकती है. पिछले साल भारी गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।