यूपी के इस जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव को लेकर मांग

यूपी के इस जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव को लेकर मांग
Uttar Pradesh News

प्रदेश में इस रूट का स्टॉपेज विवरण सार्वजनिक अभी तक नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा चुकी है जिसमें ट्रेन के संचालन से पहले रेलवे विभाग इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जनता के बीच में रखेगा. एक्सप्रेस के प्रारंभ होने से यात्रा समय में कमी तथा तेज और आरामदायक सफर का अनुभव भी मिल पाएगा. 

जानिए ट्रेन ना रुकने की वजह

उत्तर प्रदेश के बगहा जिले में गोरखपुर शहर से पटना तक वंदे भारत एक्सप्रेस आगामी 20 जून से चलने की संभावित तिथि के बाद ही लोगों में ट्रेन के ठहराव की मांग अब तेज हो चुकी है. इस दौरान सोमवार के दिन वाल्मीकि नगर के सांसद ट्रेन के ठहराव के मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात किया है जिसको लेकर रेलवे मंत्री ने संसद को आश्वासन दिया है. सांसद ने रेल मंत्री को ज्ञापन देते हुए कहा है कि प्रदेश और नेपाल के यात्रियों ज्यादातर बड़ी संख्या में बगहा स्टेशन पर पहुंचते हैं.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और प्रमुख मंदिर इस पूरे क्षेत्र में होने के साथ-साथ पर्यटक की संख्या भी काफी व्यापक स्तर से आए दिन देखी जाती है इसमें राजस्व के मामले में बगहा का प्रमुख स्थान माना जाता है ऐसे में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अति आवश्यक है. इसी बीच वरिष्ठ जदयू नेता राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि सांसद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर कई दिनों से लगातार अधिकारियों से सीधा संपर्क कर रहे हैं पूर्व में भी पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम, समस्तीपुर के डीआरएम और उन अधिकारियों से मिल भी चुके हैं उम्मीद जताई जा रहा है की ट्रेन का बगहा में एक बड़ा परिवर्तन हो.

यूपी में CM योगी के आदेश के बाद भी नहीं पहुंची सैलरी, होली से पहले लाखों कर्मचारियों की बढ़ी चिंता यह भी पढ़ें: यूपी में CM योगी के आदेश के बाद भी नहीं पहुंची सैलरी, होली से पहले लाखों कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने की पुष्टि

इसी कड़ी में स्थानीय निवासी और शिक्षक के सुनील कुमार रावत ने इंटरनेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट करवाया है जिसको लेकर अब काफी लोग समर्थन में जुट चुके हैं. जिसमें राकेश सिंह, कुंदन कुमार, प्रेम कुमार, सौरभ स्वतंत्र इन लोगों ने बताया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बगहा में हर हाल में ठहराव होना अब बहुत जरूरी हो चुका है. यहां बगहा रेलवे स्टेशन पर आए दिन लगभग लगभग 2 से ढाई लाख रुपए और सालाना लगभग 8 से 9 करोड रुपए की धनराशि राजस्व को भेंट चढ़ता है.

इस कड़ी में प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बगहा में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा गोरखपुर शहर के बाद बिहार का आरंभिक मुख्य रेलवे बगहा स्टेशन ही है जिसमें राजस्व पर्यटन और भौगोलिक आदि के दृष्टि से विस्तृत क्षेत्र में फैले अनुसूचित जाति जनजाति, बाहुल्य सुदूर क्षेत्र वाल्मीकि नगर, हर्नाटांड़, हरी नगर तक, सेमरा, गंडक पार प्रखंड, चौतरवा के तमाम यात्रियों को निकटतम महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन माना जा रहा है. अब ट्रेन के ठहराव होने से रेलवे को राजस्व में व्यापक वृद्धि के साथ-साथ व्यावसायिक, स्थानीय यात्री, विद्यार्थी और गोरखपुर, राजधानी पटना आने जाने वालों को काफी राहत मिल पाएगी.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।