कड़र शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पार्थिव शिवलिंग बनाकर हुआ भव्य रुद्राभिषेक

सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव में मंगलवार को कडऱ शिव मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन कर देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया . उत्सव के क्रम में प्रातः 9 बजे से ही मंदिर परिसर शिव भक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा . श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया.

इसके पश्चात आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , पंडित हर्षित पाण्डेय, अनमोल शुक्ल, विकास मिश्रा के कुशल संचालन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पहले दिन का रुद्राभिषेक अनुष्ठान पूरी धार्मिक विधि से संपन्न कराया गया. इस महा अनुष्ठान में मुख्य रूप से अरुण भारती, जय प्रकाश ठाकुर, कुंदन, दिलीप पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ कुमार बोस, अनूप मिश्रा, सौरभ कुमार मिश्र , विशाल पाण्डेय, ओम प्रकाश ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और शिव भक्त सम्मिलित हुए. ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने सभी भक्तों , सहयोगियों और पौरोहित्य वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से सबके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना किया.

पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक के उपरांत दोपहर 2 बजे से श्री रामचरित मानस चर्चा का शुभारंभ हुआ, जिसमें वक्ताओं ने प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और आदर्शों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्र ने बताया कि इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और जनमानस में भक्ति चेतना का संचार करना है. आयोजन में उमड़े श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट श्रद्धा से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया और इस ज्ञानमयी व    सांस्कृतिक उत्सव में एक दिव्य अलौकिक झलक देखने को मिला.

UGC के नए नियमों के विरोध में मेधा का अनिश्चितकालीन धरना, बोले दीन दयाल त्रिपाठी- वापस लेना होगा नियम यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों के विरोध में मेधा का अनिश्चितकालीन धरना, बोले दीन दयाल त्रिपाठी- वापस लेना होगा नियम

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Aug 2026 By Bhartiya Basti

कड़र शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पार्थिव शिवलिंग बनाकर हुआ भव्य रुद्राभिषेक

सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्रावण महापर्व उत्सव में मंगलवार को कडऱ शिव मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन कर देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया . उत्सव के क्रम में प्रातः 9 बजे से ही मंदिर परिसर शिव भक्तों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा . श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया.

इसके पश्चात आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी , पंडित हर्षित पाण्डेय, अनमोल शुक्ल, विकास मिश्रा के कुशल संचालन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पहले दिन का रुद्राभिषेक अनुष्ठान पूरी धार्मिक विधि से संपन्न कराया गया. इस महा अनुष्ठान में मुख्य रूप से अरुण भारती, जय प्रकाश ठाकुर, कुंदन, दिलीप पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, सौरभ कुमार बोस, अनूप मिश्रा, सौरभ कुमार मिश्र , विशाल पाण्डेय, ओम प्रकाश ठाकुर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और शिव भक्त सम्मिलित हुए. ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने सभी भक्तों , सहयोगियों और पौरोहित्य वर्ग का आभार व्यक्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से सबके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना किया.

पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक के उपरांत दोपहर 2 बजे से श्री रामचरित मानस चर्चा का शुभारंभ हुआ, जिसमें वक्ताओं ने प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और आदर्शों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम संयोजक राजेश मिश्र ने बताया कि इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और जनमानस में भक्ति चेतना का संचार करना है. आयोजन में उमड़े श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट श्रद्धा से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया और इस ज्ञानमयी व    सांस्कृतिक उत्सव में एक दिव्य अलौकिक झलक देखने को मिला.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/grand-rudrabhishek-was-performed-by-making-the-mortal-shivalinga-chants/article-25914
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है