लखनऊ से इस रूट पर चौड़ा होगा यह मार्ग
यूपी में प्रदेश सरकार सड़क सुरक्षा तथा कनेक्टिविटी सुधार अब एक महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा बन चुका है जिसका उद्देश्य राज्य भर में सड़क के बुनियादी ढांचे को और भी मजबूत करना पहली प्राथमिकता है. सड़क की स्थिति में सुधार होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर लाभ मिल पाएगा.
सड़क सुरक्षा और कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में राजधानी लखनऊ और बलिया राजमार्ग के करीब 30 करोड रुपए की धनराशि से चौड़ीकरण का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा. पहले इस सड़क को 7 मीटर चौड़ी करने की योजना बनाई गई थी लेकिन उसके बाद 10 मीटर चौड़ा करने का निर्देश दिया गया है जिसमें शासन को लोक निर्माण विभाग की टीम प्रांतीय खंड ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. शासन स्तर पर स्वीकृति प्राप्त होने के बाद इस कार्य में तीव्र गति लाई जाएगी.
अभी इस निर्माण कार्य आरंभ को लेकर स्थानीय लोगों को इंतजार करना पड़ेगा राजधानी लखनऊ और बलिया राजमार्ग लगभग 48 किलोमीटर हिस्सा जिले में शहर से सूरापुर तक कहा गया है जिसमें इस मार्ग पर सुल्तानपुर और बलिया तक दिन रात भारी वाहनों का आवागमन संचालन होता रहता है. शासन स्तर पर कई चरणों में इसका चौड़ीकरण करवाने का फैसला लिया गया है. इस कड़ी में लोक निर्माण विभाग की टीम प्रांतीय खंड से प्रस्ताव मांगा गया था लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने कहा है कि टाटियानगर से उघड़पुर तक 12 किलोमीटर राजमार्ग को चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है.
सड़क की बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने का लक्ष्य
राजधानी लखनऊ और बलिया राजमार्ग की चौड़ाई वर्तमान समय में 7 मी ही है जिसमें 10 मी करने की कार्य योजना बना ली गई है अब इसमें दोनों तरफ डेढ़ डेढ़ मीटर राजमार्ग को चौड़ा करवाने का फैसला लिया गया है जिसमें मार्ग चौड़ा होने से प्रतिदिन 5000 से अधिक वाहनों को आवागमन में आसान राह प्राप्त होगा. इस मार्ग का चौडीकरण निर्माण कार्य जल्दी प्रारंभ करवाया जाएगा अब सड़क की सतह को मजबूती दी जाएगी उसके बाद सड़क के दोनों तरफ उचित नालीकरण की व्यवस्था करवाई जाएगी.
इस निर्माण कार्य की अवधि 1 साल निर्धारित किया गया है सड़क की चौड़ाई बढ़ाने तथा मरम्मत का कार्य इसमें शामिल है स्थानीय लोगों ने कहा है कि चौड़ीकरण से यातायात की गति में काफी सुधार मिल पाएगा और यहां पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती थी अब जाम की समस्या से भी मुक्ति मिल पाएगी. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बैरियर, सुरक्षा उपकरण और संकेतान व्यवस्थित की जाएगी. जिससे दुर्घटनाओं की समस्या की आशंका कम हो जाए. इसी निर्माण के दौरान सड़क के दोनों तरफ वृक्षारोपण भी व्यापक स्तर से करवाया जाएगा किसी से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में काफी राहत मिलेगी. आगे बताया गया है कि निर्माण कार्य के समय धूल और प्रदूषण को भी नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम करवाया जा रहा है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।