यूपी के इस ज़िले का बदल जाएगा नाम ? भेजा गया प्रस्ताव

यूपी के इस ज़िले का बदल जाएगा नाम ? भेजा गया प्रस्ताव
Uttar Pradesh News

प्रदेश में कई जिलों का नाम बदलने के लिए प्रदेश सरकार इस दिशा में भी बेहतर प्रयास कर रही है राज्य सरकार जिले के विकास के लिए कई योजनाओं का भी उल्लेख भी कर रहा है. जिससे जिले को गौरवशाली इतिहास को भी सम्मान मिल पाएगा.

योगी को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पर्यटन स्थलों के नाम बदलने के कारण यह जिला हमेशा आगे ही रहा है. प्रदेश में प्रसिद्ध अलीगढ़ शहर नाम को लेकर इधर काफी दिनों से सुर्खियों में समा बाधा है. अब इधर कुछ दिनों से अलीगढ़ शहर का नाम बदलने के लिए मांग की अपील की जा रही है अब इसके लिए शहर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्योराज राज सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि अलीगढ़ शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है इसको लेकर उन्होंने खुद विशेष जानकारी से अवगत कराया है. आगे अध्यक्ष ने कहा है कि एएनआई से बातचीत करते हुए बताया है कि मैंने कुछ दिन पहले माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जाकर मिली थी और एक पत्र लेकर अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव देकर विचार विमर्श किया था इस पर योगी सरकार ने मुझे आश्वासन भी दिया था की शहर का हरिगढ़ नाम की प्रक्रिया अवश्य पूरी की जाएगी.

जानिए अध्यक्ष और महापौर में क्या कहा

इस प्रकरण को लेकर आगे उन्होंने बताया इस बारे में 2021 में हमारी एक बैठक भी हुई थी उसमें सांसद, एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य और विधायक भी मौजूद रहे. इस मामले को लेकर सभी ने अपनी सहमति से इसको पास करवाया था. जिला पंचायत ने कहा है कि अलीगढ़ का शहर सबसे पहले नाम हरिगढ़ माना गया था और विशेष रूप से रामगढ़ भी नाम रहा है लेकिन अब इसका नाम हरिगढ़ ही होना चाहिए क्योंकि इसलिए होना चाहिए यहां पर एक हरिदास मंदिर भी स्थापित है. जिसे खेरेश्वर के नाम से भी जाना जाता है.

अब नाम बदलने से हमारी संस्कृति और सभ्यता भी बढ़ंगी. मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे इलाहाबाद का नाम भी बदल गया है अब जिसको प्रयागराज के नाम से जाना जाता है शहर का नाम बदलने पर अलीगढ़ महापौर प्रसाद सिंगला ने भी अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है कि शहर के वीडियो की मांग को देखते हुए कई साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव को भेज दिया गया था. मुझे आशा और पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री इस पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए अलीगढ़ की जनता की मांग को अवश्य स्वीकृति प्रदान करेंगे.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।