बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव
समाज के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देव फाउण्डेशन द्वारा 8 वें स्थापना दिवस पर ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थापक रामजी पाण्डेय के संयोजन में विभूतियों को सम्मानित किया गया. इसी कड़ी में सामाजिक सरोकारों को लेकर विमर्श में वक्ताओं ने समाजसेवा के विभिन्न विन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि छोटी छावनी के महन्थ कमल नयन दास जी महाराज ने कहा कि समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव है. लोककल्याण के उद्देश्य से देव फाउण्डेशन के योगदान की सराहना करते हुये महन्थ कमल नयन ने कहा कि समाजसेवा के भाव को निरन्तर विकसित करने की आवश्यकता है.
कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, प्रशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, कर्नल के.सी. मिश्रा, सेवानिवृत्त सेल टैक्स कमिश्नर कमलापति त्रिपाठी को ‘बस्ती भूषण’ सम्मान प्रदान किया गया. चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए डा. डी.के. गुप्ता, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं राजन डिग्री कॉलेज के निदेशक राकेश चतुर्वेदी, समाजसेवी राजन गुप्ता, डा. ओमप्रकाश आर्या प्राचार्य डा. वीरेंद्र श्रीवास्तव को ‘बस्ती गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया.
देव फाउंडेशन के संस्थापक राम जी पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि समाज के लिए समर्पित लोगों को सम्मानित करने से दूसरों को भी जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरणा मिलती है. संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. आयोजन में निर्णायक मण्डल के सदस्यों डा. वीरेंद्र त्रिपाठी, डा. डी.के. गुप्ता, धु्रव गुप्ता, संजय द्विवेदी , पंकज गोस्वामी आदि शामिल रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है