अयोध्या से इस रूट पर बनेगा प्रकृति संस्कृति पर्यटन कॉरिडोर
![अयोध्या से इस रूट पर बनेगा प्रकृति संस्कृति पर्यटन कॉरिडोर](https://bhartiyabasti.com/media-webp/2025-02/nature-culture--(1).png)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्वती अरगा में आयोजित वेटलैंड दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम योगी ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अरगा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। गोंडा के लिए आज बड़ा दिन है।
वेटलैंड्स को संरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे
अयोध्या देवी पाटन के बीच एक नया प्रकृति संस्कृति पर्यटन कॉरिडोर बनेगा
केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने कहा कि पार्वती अरगा का समग्र विकास मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है। अयोध्या के पास होने से यहाँ पर पर्यटन की आपार संभावना है। अयोध्या से देवी पाटन के बीच एक नया प्रकृति संस्कृति पर्यटन का कॉरिडोर बनेगा। जिससे रोजगार को बढावा मिलेगा। उन्होंने पार्वती अरगा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पार्वती अरगा के महत्व से अवगत कराया। कहा कि उत्तर प्रदेश में 1,33,434 वेटलैंड हैं, जो इसके भौगोलिक क्षेत्र का 5.16 प्रतिशत हैं। ये वेटलैंड प्रमुख रूप से गंगा, यमुना, रामगंगा, घघरा, गोमती और राप्ती नदियों की घाटियों में स्थित हैं। इसके साथ ही देवीपाटन धाम को बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। गोंडा में 100 से अधिक छोटे-बड़े वेटलैंड हैं। गोंडा को वेटलैंड सिटी के रूप में पहचान दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। आदित्यनाथ ने सरयु नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इस झील को इस महत्वपूर्ण नहर परियोजना से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इससे झील में जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जल स्तर बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयु नहर परियोजना से इस झील को जोड़ा जाएगा। ताकि यहां जल की निरंतरता बनी रहे और पारिस्थितिक तंत्र सुरक्षित रहे। इससे क्षेत्र में कृषि और जल आपूर्ति को भी लाभ मिलेगा।