यूपी के इस जिलें में बनेगा 29 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, 37 गाँव से गुजरेगी यह परियोजना
उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए नए साल में बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है
गोंडा शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए नए साल में 29 कि.मी लंबे रिंग रोड प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो रहा है। इसके साथ ही 8 अंडर पास और 4 रेलवे ओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। 13 अरब की लागत वाली यह परियोजना 37 गांवों से भी गुजरेगी।
शासन को भेजा जा चुका है रिंग रोड का प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए नए साल में बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। शहर को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए 29 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ 8 अंडरपास और 4 रेलवे ओवर ब्रीज भी बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिया गया है। इस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर कुल 13 अरब रुपये की लागत का अनुमान है। और इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआइ) द्वारा लागू किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत गोंडा शहर में यातायात के सुधार के लिए व्यापक बदलाव किए जाएंगे, जिससे शहर के भीतर और बाहर आवागमन सुगम हो जाएगा। इस रिंग रोड का उद्देश्य शहर के भीतर आने-जाने वाले वाहनों को नीचे से और बाहर जाने वाले वाहनों को ऊपर से मार्ग प्रदान करना है। रिंग रोड के साथ बनाए जाने वाले आठ अंडरपास शहर की यातायात समस्या को सुलझाने में मदद करेंगे। साथ ही चार रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से गोंडा में रेलवे लाइन पार करने वाले यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करने की समस्या से राहत मिलेगी।
जिलों में फर्राटेदार सफर
रिंग रोड के माध्यम से शहर के अंदर आने-जाने वाले वाहन नीचे से और बाहर जाने वाले वाहनों को ऊपर से रास्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही रिंग रोड पर आठ अंडरपास बनाए जाएंगे, ताकि शहर के यातायाता व्यवस्था सुधर सके. इसके साथ ही रेलवे लाइन पार करने के लिये लोगों को इंतजार से छुटकारा मिल सकेगा। इसके लिए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा. गोंडा शहर को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा यह रिंग रोड दो प्रमुख मार्गों पर आधारित होगा. पहला रिंग रोड गोंडा-लखनऊ मार्ग से निकलेगा. यह 9 किमी और 450 मीटर लंबा होगा. यह कटहा घाट, झंझरी, मुरावनपुरवा, वैसनपुरवा, चकसनिया, बनघुसरा, झलिया, बालपुर, नकहा वसंत, ठकुरापुर, गोगिया, चांदपुर, नरायनपुर मर्दन, हडियागाड़ा, धानीगांव, सरैया, खिराभा होते हुए अयोध्या रोड से जुड़ेगा. 29 किमी लंबी यह रिंग रोड परियोजना 37 गांवों से होकर गुजरेगी जिसमें रेलवे ओवरब्रिज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस योजना के तहत तीन रेलवे ओवरब्रिज गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बनाए जाएंगे, जबकि बाकी ओवरब्रिज अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे।

ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।