मध्य प्रदेश ने गुजरात को 28-0 से दी करारी मात

मध्य प्रदेश ने गुजरात को 28-0 से दी करारी मात
hockey

झांसी ,25 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में चल रहीं 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के चौथे दिन हॉकी मध्य प्रदेश की टीम ने गुजरात की टीम को बुरी तरह से छकाते हुए 28-0 से शानदार जीत हासिल की.

मध्यप्रदेश की लड़कियों ने मैच में शुरूआत से ही दबदबा बना लिया और यह दबाव उन्होंने आखिरी समय तक कम नहीं होने दिया. लगातार पड़ते गोलों से गुजरात की टीम बुरी तरह से लडख़ड़ा गयी और एक भी गोल नहीं कर पायी. गुजरात की टीम ने रक्षात्मक खेल का काफी प्रदर्शन किया लेकिन मध्यप्रदेश की लड़कियों के ऊंचे मनोबल और दमदार खेल के आगे उनकी एक भी नहीं चली और गुजरात की टीम 28 गोल खाकर बुरी तरह से हार गयी.

यह भी पढ़ें: IPL News:सुरेश रैना के बाद धोनी करेंगे चेन्नई सुपर किंग के लिए ये ख़ास काम

ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के मध्य खेले गये मैच में उड़ीसा 3-0 गोल से विजयी रही.. हॉकी पंजाब एवं हॉकी चण्डीगढ़ के मध्य खेले गये मैच में भी पंजाब की टीम का दबदबा बना और चंडीगढ की टीम यह मैच 6-0 गोल से हार गयी. हॉकी आन्ध्र प्रदेश एंव हॉकी अरूणांचल के मध्य खेले गये मैच में हॉकी आन्ध्र प्रदेश 3-2 गोल से विजयी रही.. हॉकी हरियाणा एवं हॉकी उत्तराखण्ड के मध्य खेले गये मैच में हॉकी हरियाणा 6-0 गोल से विजयी रही. हॉकी महाराष्ट्र एवं गोवा हॉकी के मध्य खेले गये मैच में गोवा की टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और मैच उनके हाथ से निकल गया. हॉकी महाराष्ट्र ने गोवा की टीम को 14-1 गोल से पटखनी दी.

चौथे दिन के खेल के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार रहे जिनका स्वागत पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी/ सचिव झॉसी हॉकी एवं विशिष्ट अतिथि सुबोध खाण्डेकर पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, निशा मिश्रा कोषाध्यक्ष उ0प्र0 हॉकी/सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने किया . इसके बाद प़्र क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुरेश बोनकर द्वारा बुके एवं उप क्रीड़ा अधिकारी राममिलन आगरा व रंजीत राज लखनऊ, सुनीता तिवारी खेल अध्यापिका द्वारा बैज अलंकृत व माल्यार्पण का अभिवादन किया.

अन्त में प़्र क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का अभिवादन करते हुये, विशिष्ट अतिथियों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों, चिकित्सकीय दल, पुलिस दल, अग्निशमन दल, नगर निगम दल एवं पत्रकार बन्धुओं आदि का आभार व्यक्त किया.

On
Follow Us On Google News

ताजा खबरें

इंटरसिटी की जगह लेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन इन रूटों पे चलना तय देखे रूट
Indian Railway News: गोरखपुर जा रही ट्रेन में फूड प्वाइजनिंग! 20 से ज्यादा यात्री पड़े बीमार
UP Weather News: यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश और आंधी के आसार, जानें- आपके जिले का हाल
Uttar Pradesh मे AC, Washing Machine, Cooler ठीक कराने के लिए नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज जाने कैसे
Basti Lok Sabha Chunav में अखिलेश यादव की रणनीति का होगा लाभ! क्या इतिहास दोहरा पाएंगी सपा?
Bullet Train: इस दिन से चलने जा रही है देश की पहली बुलेट ट्रेन! देखें रूट और समय
उत्तर प्रदेश मे बना पहला कांच का पुल खासियत जान के हो जाएंगे हैरान
Google Chrome की इन सेटिंग को कर दे बंद वरना आपके साथ हो सकता है स्कैम
यूपी के इन इलाकों में होगी प्रचंड गर्मी! Schools की टाइमिंग बदली,IMD के अलर्ट ने बढ़ाई की टेंशन
उदय कोटक को एक एक्शन से हुआ करोड़ों का नुकसान, शेयर पर भी दिखा बुरा असर
3 महीने में बदल दी तस्वीर, JEE MAINS में कभी मिला था 7 Percentile, अब बना टॉपर
UP Weather Updates: स्कूल पर मौसम का असर, बदली गई स्कूलों की टाइमिंग, जानें- लेटेस्ट अपडेट
Vande Bharat Metro: देश मे इस रूट पर चलने जा रही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन जाने समय और रूट
ED की रेड पर Ajay Singh ने देर रात जारी किया बयान, कहा- मेरे परिवार के बर्बादी की पट कथा लिख रहे हैं...
BJP विधायक अजय सिंह के दफ्तर पर छापा, MLA ने दी सफाई, तुलसियानी ग्रुप से जुड़ा है मामला
Stock Market: कुछ हफ्तों में 16% रिटर्न दे सकते हैं ये 3 शेयर
बिना बिजली के कैसे चलती थी भारत में AC ट्रेन? आजादी के पहले की ट्रेन वंदे भारत को देती थी टक्कर
CBSE Board result 2024: सीबीएसई बोर्ड इस दिन जारी कर सकता है 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक
Tech Tips: कही आपका भी फोन तो नहीं है हैक,इस तरह करे चेक
UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड में आ गए इतने नंबर की बेहोश हो गया छात्र, ICU में हुआ भर्ती