यूपी के बस्ती में 179 स्कूलों का हुआ निपुण आकलन, 90 प्रतिशत से अधिक मिले निपुण

basti school (1)

Basti: जिले के 179 परिषदीय विद्यालयों का निपुण आकलन शनिवार को सम्पन्न हुआ। यह आकलन राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा कराया गया। जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक विद्यालय निपुण पाए गए। यह जानकारी देते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि सरकार द्वारा निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। विशेष जोर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर है। इसके जरिए बच्चों को हिंदी एवं गणित में निपुण किया जा रहा है।

बताया कि परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों का ऑनलाइन ऐप के द्वारा आकलन किया गया है। जिसकी सूचना सीधे परियोजना कार्यालय को जा रही है। जो शेष विद्यालय हैं उनके आकलन की कार्यवाही परियोजना के द्वारा जो निर्देश प्राप्त होगा उसके अनुसार की जाएगी। निपुण भारत मिशन के नोडल प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने बताया कि जनपद के 13 ब्लॉकों के कुल 179 विद्यालयों का आकलन कराया गया है। जिसमें हर्रैया के 44, परशुरामपुर के 39, रामनगर के 19, दुबौलिया के 14, रूधौली के 12, बस्ती सदर के 11, गौर के 10, कुदरहा और बनकटी के 8, साऊँघाट के 7, विक्रमजोत के 4, कप्तानगंज के 2, सल्टौआ के 1 विद्यालय शामिल हैं। जिसमें अधिकांश विद्यालय निपुण पाए गए।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Dec 2024 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/proficiency-assessment-of-179-schools-was-done-in-basti-up/article-16747
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।