नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का बस्ती में भव्य स्वागत, 2027 में फिर बनेगी भाजपा- आदित्य

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का बस्ती में भव्य स्वागत, 2027 में फिर बनेगी भाजपा- आदित्य
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का बस्ती में भव्य स्वागत, 2027 में फिर बनेगी भाजपा- आदित्य

 भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के हरैया विधानसभा के विक्रमजोत में  शनिवार को प्रथम आगमन पर जिला पंचायत सदस्य विक्रमजोत प्रथम आदित्य प्रताप पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों लोगों ने फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया. जिलाध्यक्ष का काफिला जैसे ही विधानसभा के फूलडीह स्थित यश ग्रुप कार्यालय पर पहुंचा कार्यकर्ताओं ने जोश से उनका भव्य स्वागत किया और फूलमालाओं से लाद दिया.

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं के इस जोश और उत्साह के अपार समर्थन से अभीभूत होकर सभी का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की सफलता की नींव रखनी है. आदित्य प्रताप पाण्डेय ने कहा कि हम सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बेहतर ढंग से काम करेंगे और पुनः 2027 में भाजपा की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा देंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता काफी खुश है इसलिए पूर्ण विश्वास है कि पुनः 2027 में भाजपा की सरकार अवश्य बनेगी.

यह भी पढ़ें: बस्ती में हर्रैया को करोड़ों की सौगात, इस रूट पर 7KM रोड के लिए बजट मंजूर

 स्वागत के दौरान मुख्य रूप से भानु सिंह, अनादि मिश्रा, दीपक पाण्डेय, रजनीश मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, सुनील मौर्य,र मेश दुबे, हाकिम तिवारी, वीरेंद्र यादव, रघुनायक शुक्ल, पप्पू मिश्रा, प्रिंस पाण्डेय, नवनीत शुक्ला, राम भवन यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नाबालिग आदर्श उपाध्याय के मौत का मामला गरमाया, पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने दिया न्याय दिलाने का आश्वासन

On

ताजा खबरें

उत्तर प्रदेश में इस रूट पर बनेगी फोरलेन सड़क, प्रस्ताव पर मिली मंजूरी
यूपी के इस जिले को जाम से मिलेगी राहत, बनेगा फ्लाईओवर
यूपी में इस रेलवे स्टेशन पर चलेगा काम, लाखों यात्री नहीं कर पाएंगे सफर
मानवाधिकार आयोग पहुंचा बस्ती के आदर्श उपाध्याय मामला, FIR दर्ज न होने पर जताई आपत्ति
यूपी के इन 20 गाँव वालों को मिलेगी यह सुविधा, मई से शुरू होगा निर्माण
UP में आज से घट गए LPG गैस के दाम, कंपनियों ने जारी किए नए रेट
यूपी के इस रूट के रेल लाइन को लेकर अपडेट, बनेंगे 12 रेलवे स्टेशन
Basti: शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में जारी रहेगा अभियान- दीन दयाल त्रिपाठी
आदर्श उपाध्याय मामले में उठे सवाल तो विधायक अजय सिंह ने मोबाइल में दिखाए सबूत, कहा- किसी सिपाही, दारोगा से रिश्ता नहीं
अश्विनी कुमार का डेब्यू धमाका, मुंबई इंडियंस ने केकेआर को धोया!