यूपी के बस्ती में नगर पालिका के आगे हाथ फैलाया नहीं बनी सड़क, अब खुद किया खर्च

यूपी के बस्ती में नगर पालिका के आगे हाथ फैलाया नहीं बनी सड़क, अब खुद किया खर्च
basti nagar palika

Nagar Palika Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले में लोगों के द्वारा चंदा एकत्रित करके खराब सड़कों का मरम्मत करने का कार्य शुरू कर दिया है. खबरों के मुताबिक नगर पालिका परिषद सड़कों को ठीक करने में असमर्थ दिखाई दे रही थी. नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 में स्थित मिल्लत नगर बेलवाडाड़ी की प्रमुख सड़क टूटकर पूरा खराब हो चुका था.

सड़क के टूट जाने से ढेर सारे गड्ढे बन चुके थे फिलहाल बारिश का मौसम है जिस कारण वहां पानी भर गया था और लोगों को यातायात करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने बहुत बार नगर पालिका से सड़क को ठीक करवाने की बात की थी परंतु उनकी तरफ से कोई भी मदद नहीं मिल पा रहा था, यही कारण है जिसके चलते लोगों ने चंदा एकत्र करके खुद ही इस समस्या का समाधान किया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत समय से सड़क खराब है और नगर पालिका को हमेशा सड़क बनवाने की बात कही जाती है परंतु उनकी तरफ से किसी भी तरीके का आश्वासन नहीं मिलता है, सड़क इतनी अधिक खराब है कि कई बार लोग गिर जाते हैं जिससे उन्हें गंभीर चोटे भी लगते हैं. स्कूल जा रहे बच्चों के लिए खराब सड़क सबसे अधिक परेशानी कारण बनता है परंतु नगर पालिका को हमने कई बार इस विषय पर कदम उठाने को कहा लेकिन उनकी तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया. 

Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: भैंसहटी में पंचायत भवन और महिला शौचालय की बदहाल स्थिति, डीएम से जांच की मांग

चंदा इकट्ठा कर के काम शुरू
स्थानीय लोगों द्वारा चंदा एकत्रित करके रोड बनवाने का कार्य शुरू हो गया है, इसके पश्चात 300 मीटर तक  इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारंभ हो चुका है. इस काम में वार्ड के निवासी अयाज, एहतेशाम, मोहम्मद रफी, आदिल हाफिज, सिराज सैयद, अशरफ, और फुरकान अहमद ने चंदा एकत्रित करने में महत्वपूर्ण पात्र पूरा किया है.

Basti News: बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद करने की शिकायत लेकर एसपी पहुंची महिला यह भी पढ़ें: Basti News: बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप, रास्ता बंद करने की शिकायत लेकर एसपी पहुंची महिला

ख़बरों के अनुसार,चंदे के पैसे से पीसीओ चौराहे से लेकर रजा मस्जिद तक 300 मीटर भूमि को मिट्टी से पाट करके इंटरलॉकिंग सड़क तैयार किया जाएगा. वार्ड में मौजूद लोगों द्वारा इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है, इसके अलावा लोगों द्वारा इस कार्य में मदद भी दी जा रही है.

गांधी जयंती पर लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे तर्कपूर्ण विचार यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने रखे तर्कपूर्ण विचार

On

About The Author