Basti Samajwadi Party news:सपा ने मिल्लत नगर में लगाया हर बूथ पर यूथ शिविर

सपा की जीत के लिये हर बूथ जीतना जरूरी- अयाज अहमद

Basti Samajwadi Party news

बस्ती. रविवार को बेलवाडाड़ी के मिल्लत नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा हर बूथ पर यूथ का ऐलान जन मन अभियान के तहत किया गया. शिविर में मतदाता सूची के परीक्षण के साथ ही जिन लोगों का नाम किन्ही कारणों से छूट गया है उन्हें जोड़ने हेतु फार्म भरवाये गये.

शिविर में लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये सपा के वरिष्ठ नेता अयाज अहमद ने कहा कि सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये एक-एक वोट बहुत कीमती है. अभी से तैयारियों में जुट जाना है कि कोई मतदाता बनने से वंचित न होने पाये. यह मतदाताओं का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है. सपा नेता अयाज अहमद ने कहा कि शिविर लगाने का उद्देश्य यही है कि  कोई युवा वोट छूटने न पाए क्यों कि इन्ही नौजवानों, किसानों के बदौलत 2022 में सपा की सरकार बनेगी. भाजपा की सरकार में   सबसे ज्यादा धोखा नौजवानों और किसान के साथ हुआ है.  सपा सरकार बनने पर किसानों के सम्मान के साथ युवाओं को नौकरियों में अवसर के साथ  रोजगार  मिलेगा.

मिल्लत नगर में  आयोजित समाजवादी पार्टी शिविर के संचालन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी सलमान अहमद, मो अहमद सज्जू सभासद,  जीशान फारूकी ,रफी अहमद, सलमान , मोहम्मद जैद नबील अहमद मोहम्मद शोएब मोहम्मद अलीम मेराज अहमद रहमान खान गुड़िया रेहाना खातून मौलाना इरशाद आदि लोग मौजूद रहे.

बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी! यह भी पढ़ें: बस्ती कोतवाल पर आरोप, पीड़ित को ही केस में फंसाने की धमकी!

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 Sep 2021 By Bhartiya Basti

Basti Samajwadi Party news:सपा ने मिल्लत नगर में लगाया हर बूथ पर यूथ शिविर

सपा की जीत के लिये हर बूथ जीतना जरूरी- अयाज अहमद

बस्ती. रविवार को बेलवाडाड़ी के मिल्लत नगर में समाजवादी पार्टी द्वारा हर बूथ पर यूथ का ऐलान जन मन अभियान के तहत किया गया. शिविर में मतदाता सूची के परीक्षण के साथ ही जिन लोगों का नाम किन्ही कारणों से छूट गया है उन्हें जोड़ने हेतु फार्म भरवाये गये.

शिविर में लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये सपा के वरिष्ठ नेता अयाज अहमद ने कहा कि सपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये एक-एक वोट बहुत कीमती है. अभी से तैयारियों में जुट जाना है कि कोई मतदाता बनने से वंचित न होने पाये. यह मतदाताओं का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है. सपा नेता अयाज अहमद ने कहा कि शिविर लगाने का उद्देश्य यही है कि  कोई युवा वोट छूटने न पाए क्यों कि इन्ही नौजवानों, किसानों के बदौलत 2022 में सपा की सरकार बनेगी. भाजपा की सरकार में   सबसे ज्यादा धोखा नौजवानों और किसान के साथ हुआ है.  सपा सरकार बनने पर किसानों के सम्मान के साथ युवाओं को नौकरियों में अवसर के साथ  रोजगार  मिलेगा.

मिल्लत नगर में  आयोजित समाजवादी पार्टी शिविर के संचालन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी सलमान अहमद, मो अहमद सज्जू सभासद,  जीशान फारूकी ,रफी अहमद, सलमान , मोहम्मद जैद नबील अहमद मोहम्मद शोएब मोहम्मद अलीम मेराज अहमद रहमान खान गुड़िया रेहाना खातून मौलाना इरशाद आदि लोग मौजूद रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-samajwadi-party-news-sp-organizes-youth-camp-at-every-booth-in-millat-nagar/article-8164
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है