यूपी के बस्ती को 1 दिन के लिए मिलीं नई जिलाधिकारी, लिये ये फैसले
Basti News
उत्तर प्रदेश में महिलाओ को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के 5वें चरण की प्रारंभ हो चुकी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को मेधावी छात्रा ने जिले की कमान संभाली। जिलाधिकारी कार्यालय पर आज डीएम की कुर्सी नए डीएम को देखकर सोचने का विषय और चर्चा का कारण बन गया। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए वही लोगों की समस्याओं को भी सुना।
, एक दिन की डीएम साक्षी ने बकायदा लोगों को समस्याओं को सुना उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश देकर समस्याओं के निस्तारण करने के लिए कहा। जिसके चलते बस्ती जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत आज जिले के सभी तहसीलों और विभागों में छात्रा को एक दिन का अधिकारी बनाया गया है।
एक दिन की डीएम साक्षी ने कहा की उनका सपना है की वह सिविल सर्विसेज में जाए, मुझे डीएम की कुर्सी पर बैठ कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, एक दिन की डीएम बन कर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं, मेरे पास जो फरियादी अपनी फरियाद लेकर आए उनकी समस्या को मैने सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आदेश दिया। जिन्हे पूरे प्रोटोकॉल से उन्हे जिलाधिकारी के कार्यालय लाया गया। जन चौपाल लगाकर लोगों की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों के जन शिकायतों के निस्तारण के बाबत उन्हें दिशा निर्देश दिए।
डीएम रवीश गुप्ता ने बताया की मिशन शक्ति के तहत यह कार्यक्रम रखा गया है, जीजीआईसी की क्लास 12 की छात्रा साक्षी आज हमारे साथ थी, उनको आज एक दिन का डीएम बनाया गया, साक्षी ने बताया की उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाने का है। आज देश की बेटियां ही भारत देश को आगे ले जाने सक्षम साबित हो रही है।